प्रिंस खान का नया ऑडियो: 'ढुलू महतो और अरूप चटर्जी कर रहे बकवास, हम रक्तनीति करते हैं'
Dhanbad News: धनबाद के सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच बदमाश प्रिंस खान ने एक ऑडियो जारी किया है। ...और पढ़ें

विधायक अरूप चटर्जी, बदमाश प्रिंस खान और सांसद ढुलू महतो। (फाइल फोटो)
HighLights
प्रिंस खान ने ढुलू महतो, अरूप चटर्जी को धमकी देने से इनकार किया।
ऑडियो में कहा, दोनों नेता बॉडीगार्ड के लिए ड्रामा कर रहे हैं।
प्रिंस खान ने ढुलू महतो को कोयला माफिया खत्म करने का श्रेय दिया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के सांसद ढुलू महतो और निरसा के विधायक अरूप चटर्जी के बीच चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों नेताओं ने दुबई में बैठे बदमाश प्रिंस खान से धमकी मिलने की शिकायत पुलिस में की है। साथ ही, दोनों ने एक-दूसरे पर प्रिंस खान को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।
अब प्रिंस खान की ओर से एक कथित ऑडियो संदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दोनों नेता बकवास कर रहे हैं। ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है-हम राजनीति नहीं, रक्तनीति करते हैं। इस कथित ऑडियो संदेश के सामने आने के बाद भाजपा सांसद ढुलू महतो और भाकपा (माले) विधायक अरूप चटर्जी के बीच चल रही जुबानी जंग में नया मोड़ आ गया है।
फिलहाल यह कथित ऑडियो धनबाद के राजनीतिक और पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। कथित ऑडियो में प्रिंस खान की ओर से यह भी कहा गया है कि ढुलू महतो ने धनबाद से कोयला माफिया को खत्म करने का काम किया है। हालांकि, सामने आए इस कथित ऑडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।
बाडीगार्ड के लिए ड्रामा
हम प्रिंस खान दुबई से बोल रहे हैं। ये जो दोनों नेता (सांसद ढुलू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी) बोल रहा है सारा बकवास कर रहा है। न हम विधायक अरूप चटर्जी को धमकी दिए हैं और न ढुलू महतो को। ये विधायक बॉडीगार्ड लेने के लिए ड्रामा कर रहा है। हम जिसको भी धमकी देते हैं दुबई वाला नंबर से देते हैं और नाम लेकर धमकी देते हैं। ये कोई तीसमार खान नहीं है। इससे कोई लेना देना नहीं है, जिसको हम धमकी देंगे।
खबरें और भी
ढुलू महतो की तारीफ
दोनों आपस में लड़ रहा है। बकवास कर रहा है। बीच में हमको लाकर राजनीति कर रहा है। मिर्ची इस बात की लगी हैं कि छोटा जाति का आदमी सांसद कैसे बन गया। अरे यही सांसद है ढुलू महतो जो धनबाद से पूरा माफियागिरी खत्म किया। जितना कोयला माफिया था। जब मेंशन के लोग झरिया में लूट रहा था तो अरे तुम कहां थे। उस टाइम तुम्हारा आवाज नहीं निकल रहा था। आज ई तुम लोगों का बाप बन गया तो मिर्चा लग रहा है। जितना कोयला माफिया था, सबको ठीकाना लगाया था सांसद ढुलू महतो।
यह भी पढ़ें- 'स्कूल और जेल की दोस्ती कभी नहीं छूटती', प्रिंस खान और ढुलू महतो को लेकर अरूप चटर्जी का बड़ा दावा
न हम ढुलू महतो को धमकी दिए हैं और न ही अरूप चटर्जी को। पुराना धमकी जो व्यापारी लोग को दिए थे उस ऑडियो को एडिट कर के दोनों चला रहा है। इन दोनों का फोन जांच कीजिए, नंबर चेक कराइए पता चल जाएगा। तुम लोग अपना राजनीति खुद करो। हम राजनीति नहीं करते हैं हम रक्तनीति करते हैं। हमको राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।