दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, संबलपुर-आनंद विहार वनवे स्पेशल ट्रेन बोकारो और गोमो होकर चलेगी
Indian Railway News: रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए संबलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन (08313) चलाने की घोषणा की है।

संबलपुर-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल 25 अगस्त को चलेगी। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Sambalpur Anand Vihar Special Train यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने ओडिशा के संबलपुर और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच वनवे स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के परिचालन से ओडिशा और दिल्ली के यात्रियों के साथ-साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि स्पेशल ट्रेन झारखंड के बोकारो और गोमो होकर चलेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह विशेष सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
रेलवे की ओर से जल्द ही ट्रेन के परिचालन की तिथि, समय, ठहराव और टिकट बुकिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का पूरा शेड्यूल जांच लेने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- BCCL CMD पर एफआइआर पर एफआइआर: साजिश या संयोग? बाबूलाल मरांडी ने पुलिस-कोयला माफिया सिंडिकेट पर किया इशारा
08313 संबलपुर-आनंदविहार टर्मिनल 25 अगस्त को चलेगी। संबलपुर से शाम 4:30 पर खुल कर देर रात 1:50 पर बोकारो, 2:46 पर चंद्रपुरा एवं तड़के 3:10 पर गोमो और शाम 7:35 पर आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। केवल स्लीपर और जनरल कोच के साथ चलने वाली ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- बगैर तामझाम के दौड़ी नई धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, भाजपा नेताओं ने सांसद ढुलू महतो को दिया श्रेय
इस ट्रेन का ठहराव रेंगाली, झारसुगड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, मूरी, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में होगा। इस ट्रेन में गोमो से आनंदविहार के लिए 250 स्लीपर की सीटें उपलब्ध हैं। किराया 720 रुपये चुकाना होगा।
यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, Ganga-Sutlej समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम टेबल बदला
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए संबलपुर-आनंद विहार के बीच वनवे स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने ओडिशा के संबलपुर और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच वनवे स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के परिचालन से ओडिशा और दिल्ली के यात्रियों के साथ-साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि स्पेशल ट्रेन झारखंड के बोकारो और गोमो होकर चलेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह विशेष सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है। रेलवे की ओर से जल्द ही ट्रेन के परिचालन की तिथि, समय, ठहराव और टिकट बुकिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का पूरा शेड्यूल जांच लेने की अपील की गई है।
