Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों की देखभाल की चिंता खत्म, दुमका में कामकाजी महिलाओं के लिए पालना घर शुरू

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 03:26 PM (IST)

    दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय परिसर में पालना घर का उद्घाटन किया। यह पहल कार्यरत महिलाओं की सुविधा और बच्चों की सुरक्षित देखभाल व पोषण सुन ...और पढ़ें

    उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पालना घर का किया उद्घाटन। फोटो जागरण

    उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पालना घर का किया उद्घाटन। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर के सी ब्लाक के पहले तल पर पालना घर (क्रेच) का फीता काटकर शुभारंभ किया।

    उन्होंने कहा कि कार्यरत महिलाओं की सुविधा, बच्चों की सुरक्षित देखभाल एवं उनके समुचित पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पालना घर की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। पालना घर में छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है।

    यहां बच्चों के लिए खेल-कूद की सामग्री, विश्राम की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पोषण युक्त आहार, शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं देखभाल की जाएगी ताकि उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।

    उपायुक्त ने विशेष रूप से माताओं के लिए स्तनपान कक्ष की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि यह स्थान पूर्णतः सुरक्षित, स्वच्छ एवं गोपनीय है। जिससे कार्यरत महिलाएं अपने शिशुओं को सहज एवं सम्मानजनक वातावरण में स्तनपान करा सकती है। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में भी इसी प्रकार के पालना घर तैयार किए जाएं ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

    समाहरणालय परिसर में स्पष्ट एवं आकर्षक साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे महिलाएं आसानी से पालना घर तक पहुंच सकें। उपायुक्त ने पालना घर के सुचारू संचालन, नियमित निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यह सुविधा महिलाओं के लिए वास्तव में सहायक एवं उपयोगी साबित हो सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा संकट के बीच झारखंड के राज्यपाल गंगवार का आह्वान: आत्मनिर्भर बनें, नवाचार बढ़ाएं

    यह भी पढ़ें- कोडरमा-गया रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी मिनी कोच मेमू ट्रेन, पटना जाना आसान