पलामूवासियों को बड़ी सौगात: डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई अब सीधी ट्रेन, 7 अप्रैल को हरी झंडी
डालटनगंज, गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (13379/13380) के नियमित परिचालन को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी द ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गढ़वा। सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित डालटनगंज, गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-साप्ताहिक ट्रेन संख्या 13379/13380 को अब नियमित परिचालन की स्वीकृति रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदान कर दी गई है।
सांसद ने इस ट्रेन के नियमित परिचालन करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी तथा कई पत्र लिखकर उनसे अनुराेध भी किया था। जिसके परिणामस्वरूप इस ट्रेन के नियमित परिचालन को स्वीकृति मिल गई है।
उक्त ट्रेन के नियमित परिचालन के लिए सात अप्रैल को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सुबह 4:30 बजे सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया जाएगा।

(केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते सांसद विष्णुदयाल राम)
सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त ट्रेन के नियमित संचालन से पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
अब लोग यहां से सीधे मुंबई का सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन के नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
यह भी पढ़ें- झारखंड में रंगदारी के लिए मिल्क फैक्ट्री पर हमला, पतरातू क्षेत्र में दूसरी बार गोलीबारी और बमबाजी
यह भी पढ़ें- बड़े मनबढ़ हैं जामताड़ा के साइबर अपराधी, छापेमारी करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के साथ मिलकर घेरा, की हूटिंग