Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस कर रही समझाने का प्रयास

    Updated: Sat, 02 May 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

    गढ़वा के रंका में एक युवक प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह पिछले सात घंटे से आत्महत्या की धमकी दे रहा है। ...और पढ़ें

    संवाद सूत्र, रंका (गढ़वा)। प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका से शादी कराने को लेकर रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव का एक युवक शनिवार को पिछले सात घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने का धमकी दे रहा है।

    इसकी सूचना पर पहुंची रंका पुलिस युवक को समझाने का भरसक प्रयास कर रही है। दोपहर साढ़े तीन बजे तक युवक मोबाइल टावर पर ही चढ़ा हुआ है और वहां से कूदकर आत्महत्या की धमकी दे रहा है।

    मामला रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव का बताया जाता है। खपरो गांव निवासी खुर्शीद अंसारी का पुत्र असद्दुल्लाह अंसारी का बगल के गांव मानपुर की एक युवती से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध बताया जाता है। इस क्रम में वह अक्सर अपनी प्रेमिका के घर मिलने जाया करता था।

    Garhwa News

    युवक के पिता खुर्शीद अंसारी एवं पूर्व मुखिया पति जुम्मन अंसारी ने बताया कि असद्दुल्लाह अंसारी दूसरे राज्यों में दिहाड़ी मजदूरी कर अच्छा खासा पैसा कमाता था। प्रेम में पूरी तरह आसक्त होने के वजह से अपनी कमाई का पैसा घर में माता पिता को नहीं देकर अपनी प्रेमिका और उसके घरवालों पर खर्च किया करता था।

    इस बीच युवती की शादी उसके माता-पिता पिता द्वारा दूसरे जगह तय किए जाने की सूचना पर असदुल्लाह एवं उसके घरवालों ने आपत्ति जताई। मामला थाना तक पहुंचा। जहां रंका थाना में दोनों पक्षों ने शादी करने की सहमति जताई।

    खबरें और भी

    मगर पुनः युवती की शादी दूसरे जगह तय किए जाने की जानकारी पर शनिवार के सुबह करीब आठ बजे युवती के प्रेम में पूरी तरह आसक्त युवक ने सरेआम आत्महत्या करने की नियत से एक सौ पच्चीस फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ कर आत्महत्या करने की बात कह रहा है।

    युवक के इस कदम से परिवार वालों में अनहोनी का डर साफ दिख रहा है। वहीं मौके पर पहुंची रंका पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में फल विक्रेताओं को कार्बाइड के इस्तेमाल पर दी गई चेतावनी, उल्लंघन पर होगी जेल; 10 लाख जुर्माना भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड जेटेट नियमावली में भाषा विवाद: भाजपा ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी