Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 मार्च से चलेगी आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस, पलामू-गढ़वा से कनेक्ट होंगे अयोध्या-लखनऊ

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 07:11 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। यह नई ट्रेन पलामू और गढ़वा जिलों को अयो ...और पढ़ें

    14 मार्च से चलेगी आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस

    14 मार्च से चलेगी आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बहुप्रतीक्षित अयोध्या धाम एवं लखनऊ के लिए सीधी नई ट्रेन आनंद विहार पुरुलिया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14021/14022 का उद्घाटन 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

    इस अवसर पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद पलामू विष्णु दयाल राम रात 10 बजे शामिल होंगे।

    सांसद द्वारा उक्त ट्रेन का स्वागत एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

    सांसद ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्रमशः दोनों जिलें पलामू एवं गढ़वा की जनता को पुरूलिया से रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, वाराणसी वाया अयोध्या धाम, लखनऊ होते हुए आनंद विहार (दिल्ली) तक नई ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

    यह नई ट्रेन पलामू एवं गढ़वा जिलों के लाखों नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

    साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में जाने वाले मरीजों एवं उनके स्वजन को अब लंबी दूरी की जटिल यात्रा और ट्रेन बदलने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- 15 मार्च से पटना-थावे के बीच चलेगी नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन, छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस पर भी आया अपडेट

    यह भी पढ़ें- ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, भागलपुर-किऊल रेलखंड पर पटरी मरम्मत तेज

    खबरें और भी