विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में चाकू मारकर बगोदर के मजदूर की हत्या, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Published: Thu, 27 Aug 2026 02:24 PM (IST)

Giridih News: रांची में बगोदर के एक मजदूर उपेंद्र मिश्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे उनके पैतृक गांव दामा में मातम छा गया।

दामा गांव में मृतक मजदूर के स्वजन से घटना की जानकारी लेते बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो। (फोटो जागरण)

दामा गांव में मृतक मजदूर के स्वजन से घटना की जानकारी लेते बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. रांची में बगोदर के मजदूर उपेंद्र मिश्रा की हत्या।

  2. चाकू मारकर की गई हत्या, परिवार ने आरोप लगाया।

  3. विधायक नागेंद्र महतो ने न्याय की मांग की।

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड की राजधानी रांची में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र निवासी एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गुरुवार सुबह पैतृक गांव दामा पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

बगोदर थाना क्षेत्र के दामा निवासी त्रिलोकी नाथ मिश्रा के 30 वर्षीय पुत्र उपेंद्र मिश्रा की दो दिन पूर्व रांची में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह रांची स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। स्वजन का आरोप है कि उपेंद्र पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गिरिडीह पहुंची, आंदोलनकारियों ने कहा- बच्चों का हक लूटने नहीं देंगे

शव गांव पहुंचने पर स्वजन की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने रांची के कोतवाली थाना प्रशासन से फोन पर बात कर मामले के दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में ईद मिलादुन्नबी पर घर की छत पर झंडा लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौत

उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग और मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में मजदूर की हत्या हो जाना बड़ी बात है। राजधानी में भी पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं है। 

यह भी पढ़ें- Facebook पर अश्लील टिप्पणी को लेकर भाजपा नेत्री बबिता ने निमियाघाट थाने में दी शिकायत, विधायक जयराम पर उठाए सवाल