Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में चार लोग हुए सर्पदंश के शिकार, सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 02:18 PM (IST)

    गुमला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की चार घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ...और पढ़ें

    गुमला जिले में सर्पदंश की चार घटनाएं हुईं।

    गुमला जिले में सर्पदंश की चार घटनाएं हुईं।

    HighLights

    1. गुमला जिले में सर्पदंश की चार घटनाएं हुईं।

    2. चारों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के काटने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आई, जिनमें चार लोग घायल हो गए।

    सभी घायलों को परिजनों ने तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी की स्थिति पर अस्पताल प्रशासन नजर बनाए हुए है।

    जानकारी के अनुसार, पहली घटना बिशुनपुर थाना क्षेत्र की है। यहां 50 वर्षीय लीला देवी अपने घर में जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    दूसरी घटना घाघरा थाना क्षेत्र की है। जहां 50 वर्षीय जोहन भगत खेत में काम कर रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। तीसरी घटना खोरा क्षेत्र की है। यहां 33 वर्षीय बुधो उरांव को उनके घर में सांप ने डस लिया। वहीं चौथी घटना सिसई थाना क्षेत्र की है। जहां 56 वर्षीय राजेश उरांव खेत से लौट रहे थे, तभी रास्ते में सांप ने उन्हें डस लिया। चारों घटनाओं के बाद स्वजन घायलों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। गुमला में बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक के भरोसे रही मासूम की जिंदगी... सांप के डसने से 10 साल की बच्ची की मौत, गुमला में 9 लोग सर्पदंश के शिकार

    यह भी पढ़ें- बरसात में गुमला में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक ही दिन में अलग-अलग क्षेत्र में 8 लोग हुए शिकार

    यह भी पढ़ें- गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त कर कराया नष्ट