Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग टैक्सी स्टैंड पर चला निगम का बुलडोजर, अवैध गौशालाएं और दुकानें ध्वस्त

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:13 PM (GMT+05:30)

    हजारीबाग नगर निगम ने न्यू बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बनी गौशालाओं, दुकानों और गुमटियों क ...और पढ़ें

    हजारीबाग टैक्सी स्टैंड में चला बुलडोजर

    हजारीबाग टैक्सी स्टैंड में चला बुलडोजर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग। नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को शहर के न्यू बस स्टैंड स्थित टैक्सी स्टैंड परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया।

    नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर हुई कार्रवाई में तीन अस्थायी गौशालाओं, तीन अस्थायी दुकानों और कई गुमटियों को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शेष बचे अतिक्रमण को भी आज गुरुवार को हटा दिया जाएगा।

    बता दें कि नगर निगम प्रशासन को लगातार टैक्सी स्टैंड परिसर में बढ़ते अवैध कब्जों की शिकायत मिल रही थी। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अस्थायी गौशाला बनाकर पूरे परिसर पर कब्जा किया जा रहा था, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी।

    निगम प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई से पहले बीते शुक्रवार को संबंधित लोगों को चेतावनी देकर अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।

    नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में टैक्सी स्टैंड का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाना है, इसलिए किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे, सिटी मैनेजर उपेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रधान जमादार दीपक गोस्वामी समेत अतिक्रमण टीम मौजूद रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रामगढ़ में कोयला चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस और CCL सुरक्षाकर्मियों की छापामारी में 30 टन जब्त

    यह भी पढ़ें- करोड़ों की ठगी मामले में धनबाद कोर्ट से संजय अग्रवाल को जमानत, राखी को पहले ही मिल चुकी है राहत