हजारीबाग में अपराधियों की नींद उड़ाने वाला ऑपरेशन, महिलाओं से जुड़े मामलों के 28 फरार आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों और पोक्सो मामलों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 30 टीमों ने 28 अपराधियों ...और पढ़ें

जिले भर में 30 टीमों ने एक साथ की कार्रवाई, पोक्सो और वारंटी अभियुक्त रहे निशाने पर।
HighLights
पोक्सो मामलों में फरार 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
हजारीबाग जिले में 30 टीमों ने मिलकर यह बड़ी कार्रवाई की।
संस, हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर जिले में महिलाओं से संबंधित अपराधों और पोक्सो अधिनियम के मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ सोमवार की रात विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। जिले के सभी अनुमंडलों और थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 28 अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों ने किया। छापेमारी अभियान के लिए जिले भर में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 30 विशेष टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों में 107 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
पूरी रात चली कार्रवाई के दौरान फरार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप 28 आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले तथा पोक्सो के मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था, ताकि ऐसे मामलों में त्वरित न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ सके और अपराधियों में कानून का भय कायम रहे।
यह भी पढ़ें- मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर हजारीबाग डीसी सख्त, बीएलओ सुपरवाइजरों के वेतन पर रोक लगाने के दिए निर्देश
यह भी पढ़ें- हजारीबाग में जंगली हाथियों का तांडव, स्कूल में सो रहे 30 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला
यह भी पढ़ें- हजारीबाग के पंकज हिन्दुस्तानी की फिल्म 'यू आर हैक्ड' दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए नामांकित
यह भी पढ़ें- हजारीबाग में विकास योजनाओं की सौगात, मासीपीरी-कपका सड़क और चेकडैम निर्माण को हरी झंडी