बिष्टुपुर डबल डाउन बार कांड: पुलिस के सामने जानलेवा हमले में घायल हिमांशु की मौत, करणी सेना ने सड़क पर लगाया जाम
जमशेदपुर के बिष्टुपुर डबल डाउन पब के बाहर हुए हमले में घायल करणी सेना जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद करणी सेना ने सड़क जाम कर प् ...और पढ़ें

हिमांशु सिंह का फाइल फोटो।
HighLights
करणी सेना जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ जानलेवा हमला, वीडियो वायरल।
भाजपा नेता समेत 10 नामजद, दो आरोपी गिरफ्तार।
भाजपा नेता समेत 10 नामजद, दो आरोपी गिरफ्तार
इस सनसनीखेज मामले में बिष्टुपुर थाना पुलिस ने आदित्यपुर हरिओम नगर निवासी अरविंद सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।
पुलिस ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता सह बार संचालक नीरज सिंह और सह-संचालक विजय कुमार सहित 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अलावा कई अज्ञात लोग भी मामले में आरोपी हैं।
प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- नीरज सिंह (संचालक, भाजपा नेता)
- विजय कुमार (सह-संचालक)
- सोनू राम सरदार उर्फ सोनू मंडल (निवासी: धातकीडीह)
- विश्वनाथ मंडल (निवासी: धातकीडीह)
- राहुल (निवासी: धातकीडीह)
- राज लोहार (निवासी: धातकीडीह)
- अमित लोहार (निवासी: धातकीडीह)
- अर्जुन लोहार (निवासी: धातकीडीह)
- गणेश लोहार (निवासी: धातकीडीह)
- लखन मार्डी (निवासी: घाघीडीह)
वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया
डांसर से छेड़छाड़ के आरोप के बाद भड़की हिंसा
यह भी पढ़ें- VIDEO: जमशेदपुर नाइट लाइफ या गुंडाराज? डबल डाउन बार के बाहर खूनी झड़प, पुलिस की भूमिका संदिग्ध
झारखंड क्षत्रिय संघ में आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी
इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत के बाद झारखंड क्षत्रिय संघ ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, महिला अध्यक्ष डॉ. कविता परमार और युवा अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त (DC) और सिटी एसपी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
बिष्टुपुर पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। फरार चल रहे बार संचालकों समेत अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी कानून की गिरफ्त में होंगे।
