हिमांशु मर्डर केस: बीजेपी नेता नीरज सिंह को सीकर से लाई पुलिस, एमजीएम थाने में हो रही कड़ाई से पूछताछ
हिमांशु सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार बीजेपी नेता नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर से जमशेदपुर लाया गया है, जहां एमजीएम थाने में उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ...और पढ़ें

नीरज सिंह, संचालक डबल डाउन बार।
HighLights
हिमांशु सिंह हत्याकांड में एमजीएम थाने में पूछताछ जारी।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड से राहुल दुबे, बोदरा से जुड़ाव मिला।
दिनभर चला कोर्ट में इंतजार, आज हो सकती है पेशी
दिल्ली-रांची होते हुए हवाई मार्ग से लाया गया
शूटर और कुख्यात राहुल दुबे से जुड़ा कॉल कनेक्शन
इस पूरे मामले में पुलिस की शक की सुई नीरज सिंह पर टिकने की सबसे बड़ी वजह उनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) है। पुलिस जांच में जो कड़ियांजुड़ी हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं:
- घटना के दिन हुई बात: पुलिस ने जब नीरज का सीडीआर खंगाला, तो पाया कि 27 जून को वारदात वाले दिन नीरज की बातचीत कदमा निवासी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे से हुई थी। राहुल दुबे पहले भी हत्या के मामले में जेल की हवा खा चुका है।
- बोदरा से जुड़ाव: तकनीकी जांच में यह भी साफ हुआ है कि राहुल दुबे लगातार मुख्य शूटर विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा के सीधे संपर्क में था।
- साजिश की आशंका: पुलिस अब नीरज, राहुल और फरार मुख्य आरोपी बोदरा के बीच के त्रिकोणीय कॉल कनेक्शन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि यह साफ हो सके कि बार के भीतर हुए विवाद को बाहर खूनी अंजाम देने में किसकी क्या भूमिका थी।
नीरज की सफाई: शराब में डिस्काउंट के लिए आया था फोन
हालांकि, जमशेदपुर पुलिस नीरज की इस दलील को आसानी से स्वीकार करने के मूड में नहीं है। पुलिस इस खूनी खेल के हर छिपे हुए पहलू को खंगाल रही है।
ताकि असली साजिश का पर्दाफाश हो सके और 2 लाख के इनामी मुख्य आरोपी बोदरा को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।
यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड में एसआईटी का बड़ा एक्शन, बार मैनेजर समेत चार और गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- डीडी बार मर्डर केस की Inside Story: डांस फ्लोर पर रुपये उड़ाने का टशन, विवाद के बाद फोन कर बुलाए गए थे हमलावर
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर बार कांड: चापड़ के 21 गहरे जख्मों से जूझ रहा प्रत्यूष, कोलकाता के अस्पताल में अगले 72 घंटे बेहद नाजुक
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर डीडी बार मर्डर केस में बड़ा मोड़, परिजनों की गैर-मौजूदगी में तड़के 3 बजे हुआ हिमांशु का पोस्टमार्टम