Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर के डिमना लेक में चार दिनों में दूसरा शव बरामद, सोनारी की महिला कैसे पहुंची डिमना

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 07:29 PM (IST)

    Jamshedpur के डिमना लेक से सोनारी निवासी संजू साह (43) का शव बरामद हुआ है। यह चार दिनों में लेक से मिला दूसरा शव है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर स ...और पढ़ें

    डिमना लेक में सोनारी की लापता महिला का शव मिला, सुरक्षा पर गंभीर सवाल।

    डिमना लेक में सोनारी की लापता महिला का शव मिला, सुरक्षा पर गंभीर सवाल।

    HighLights

    1. सोनारी की 43 वर्षीय महिला संजू साह का शव मिला।

    2. डिमना लेक से चार दिनों में यह दूसरा शव है।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। डिमना लेक अब धीरे-धीरे एक खतरनाक स्थल के रूप में सामने आ रहा है। लगभग हर महीने यहां से कम से कम एक शव मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बोड़ाम थाना पुलिस ने रविवार शाम करीब चार बजे डिमना लेक से एक महिला का शव बरामद किया।

    मृतका की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा निवासी देवानंद साहू की 43 वर्षीय पत्नी संजू साह के रूप में की गई है। उसके पर्स से आधार कार्ड, तीन सिम कार्ड, रुपये और अन्य सामान बरामद हुए, जिसके आधार पर पहचान संभव हो सकी।

    गौरतलब है कि चार दिनों के भीतर लेक से यह दूसरा शव बरामद हुआ है। इससे क्षेत्र में लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल है। यह सवाल उठने लगे हैं कि ये घटनाएं महज हादसे हैं या इसके पीछे आत्महत्या अथवा किसी साजिश की कड़ी जुड़ी हुई है।

    चार दिन पहले मिले एक युवक के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का शव देखे जाने पर इसकी सूचना बोड़ाम थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

    स्वजनों ने बताया कि महिला पिछले तीन दिनों से सोनारी से लापता थी और परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। मृतका का पति स्कूल वैन चालक है और उसके दो बच्चे हैं।

    पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला सोनारी से डिमना लेक तक कैसे पहुंची। वह स्कूटी चलाती थी, लेकिन घटनास्थल से उसका दोपहिया वाहन बरामद नहीं हुआ है। मृतका की दो बहनें हैं और उसका मायका बागुनहातु में है।

    आर्थिक तंगी हो सकती है वजह

    स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। कोविड-19 महामारी से पहले वह चिट-फंड का काम करती थी, लेकिन महामारी के बाद उसका पैसा डूब गया। जिन लोगों को उसने पैसा दिया था, उन्होंने वापस नहीं किया। इसके अलावा वह सिलाई-कढ़ाई का काम भी करती थी।

    डिमना लेक पर सुरक्षा व्यवस्था शून्य

    डिमना लेक अब धीरे-धीरे एक खतरनाक स्थल बनता जा रहा है। लगभग हर महीने यहां से एक शव मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

    बीते तीन दिनों में दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह जमशेदपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में यह जानलेवा साबित हो रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि थानों की दूरी भी एक बड़ी समस्या है, जिसके कारण समय पर कार्रवाई में दिक्कत आती है।

    यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर जमशेदपुर की अलग-अलग बस्तियों में शोषण, पटना ले जाकर दोस्तों के हवाले किया; लाखों ठगे

    यह भी पढ़ें- इश्क में 'हैवान' बनी पत्नी: प्रेमी के लिए पति को दी ऐसी मौत, शरीर को दांतों से काटा और फिर रची खुदकुशी की कहानी

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर: 252 करोड़ के मानगो फ्लाई ओवर के सभी 57 पिलर तैयार, कब से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां?

    खबरें और भी