कुकड़ू हाट हत्याकांड का आरोपी नक्सली सागर गिरफ्तार, 15 लाख के इनामी मदन समेत 3 दबोचे गए
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने 2019 के कुकड़ू हाट हत्याकांड के मुख्य आरोपी 5 लाख के इनामी नक्सली सागर सिंह उर्फ रवि सरदार को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

कुकड़ू साप्ताहिक हाट में दिनदहाड़े पांच पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या की गई थी।
HighLights
कुल 22 लाख के तीन इनामी नक्सली दबोचे गए।
2019 में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था।
प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए गए एक संयुक्त अभियान में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, जेजेए और एसएसबी के जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
22 लाख रुपये के इनामी नक्सली गिरफ्तार
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष सर्च ऑपरेशन में गिरफ्तार नक्सलियों में शामिल हैं:
- मदन महतो: ₹15 लाख का इनामी नक्सली
- सागर सिंह उर्फ रवि सरदार: ₹5 लाख का इनामी नक्सली
- मीणा पहाड़िया: ₹2 लाख की इनामी नक्सली
सुरक्षा बलों ने इनके पास से कई आधुनिक हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
महाराज प्रमाणिक दस्ते के साथ दिया था घटना को अंजाम
एसपी मनोज कुमार स्वर्गियारी के अनुसार, सागर सिंह वर्ष 2019 में कुकड़ू हाट में हुए पुलिसकर्मियों के हत्याकांड की योजना बनाने से लेकर उसे अंजाम देने तक कुख्यात महाराज प्रमाणिक दस्ते के साथ सक्रिय रूप से शामिल था।
इस घटना के मुख्य आरोपी सागर सरदार समेत तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी को सुरक्षा बल और जिला पुलिस एक बहुत बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 18 साल पहले किताब लेने निकला था किशोर, अब 5 लाख का इनामी नक्सली बनकर चढ़ा पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़ें- कोल्हान में माओवाद को बड़ा झटका: पुलिस के बिछाए जाल में फंसे टॉप कमांडर, एके-47 के साथ धरे गए 22 लाख के इनामी
यह भी पढ़ें- बलिदानी बजरंगी विश्वकर्मा के नाम पर त्रिपुरा में चौकी और यूपी में सड़क, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुई थी शहादत