Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल में शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद, फरवरी से 12 ट्रेनें बहाल: यात्रियों को राहत और परेशानी

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 10:20 AM (IST)

    Jamshedpur अप्रैल में शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल ट्रेनें मरम्मत के कारण रद्द रहेंगी, जिससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। हाला ...और पढ़ें

    रेलवे अपडेट: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस अप्रैल में रद्द, फरवरी से यात्रियों को राहत मिलेगी।

    रेलवे अपडेट: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस अप्रैल में रद्द, फरवरी से यात्रियों को राहत मिलेगी।

    HighLights

    1. शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस अप्रैल में रद्द रहेगी।

    2. 12 रद्द ट्रेनें 12 फरवरी से फिर बहाल होंगी।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी और परेशानियों का मिश्रण जारी है। अप्रैल में शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल ट्रेनें मरम्मत के कारण रद्द रहेंगी, जबकि फरवरी से एक दर्जन रद ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल होंगी।

    मुंबई का सफर हुआ मुश्किल, चार अप्रैल से थमेंगे शालीमार-एलटीटी के पहिए

    रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अप्रैल माह में प्रभावित रहेगा।

    रेलवे ने चार अप्रैल से इन ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है, जिससे मुंबई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (18030) चार से 24 अप्रैल तक और वापसी में लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस (18029) छह से 26 अप्रैल तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी।

    इसके अलावा, लोकमान्य तिलक-शालीमार स्पेशल (12101) चार अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों में रद रहेगी। इसी तरह शालीमार-लोकमान्य तिलक (12102) भी छह से 23 अप्रैल के दौरान कई दिनों तक नहीं चलेगी। इन ट्रेनों के रद होने से टाटानगर से मुंबई आवागमन करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

    12 फरवरी से फिर दौड़ेगी एक दर्जन रद ट्रेनें

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक दर्जन रद ट्रेनों को 12 फरवरी से पुनः चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

    खबरें और भी

    जिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन 12 फरवरी से शुरू होगा, उनमें खड़गपुर-झारग्राम मेमो (68093) और झारग्राम-खड़गपुर मेमो (68094) शामिल हैं। इसके अलावा, झारग्राम-पुरुलिया मेमो (68023) और पुरुलिया-झारग्राम मेमो (68024) का संचालन भी फिर से शुरू हो जाएगा।

    अन्य बहाल होने वाली ट्रेनों में चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो (68025) और राउरकेला-चक्रधरपुर मेमो (68026) प्रमुख हैं। रूट पर झारसुगोड़ा और संबलपुर के बीच चलने वाली मेमो ट्रेनों (68029, 68031, 68032, 68033, 68034, 68030) की सेवाएं भी बहाल की जाएंगी। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी।

    यह भी पढ़ें- रनिंग रूम की शिकायतें अब 'चालक दल एप' पर, यात्री सुरक्षा होगी मजबूत; ट्रेन ड्राइवरों को नहीं आएगी झपकी!

    यह भी पढ़ें- अब आदित्यपुर स्टेशन पर रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, टाटानगर की दौड़ खत्म; मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

    यह भी पढ़ें- रांची में 24 घंटे में प्रेम त्रिकोण का खौफ: चाय में जहर और सिर कटा शव, दंपती गिरफ्तार