Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JFC बंद होने के फैसले के बीच राहत भरी खबर: कर्मचारियों का टाटा स्टील में होगा समायोजन, मिलेगा पूरा भुगतान

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM (IST)

    जमशेदपुर एफसी को बंद करने के फैसले के बाद टाटा स्टील ने खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    क्लब बंद होने के फैसले के बाद टाटा स्टील का राहत भरा कदम, लांग टर्म अनुबंध वाले खिलाड़ियों को भी मिलेगी पूरी सुरक्षा।

    क्लब बंद होने के फैसले के बाद टाटा स्टील का राहत भरा कदम, लांग टर्म अनुबंध वाले खिलाड़ियों को भी मिलेगी पूरी सुरक्षा।

    HighLights

    1. स्थायी कर्मचारियों का टाटा स्टील के विभागों में समायोजन होगा।

    2. अनुबंधित खिलाड़ियों को पूरा भुगतान और सुविधाएं मिलेंगी।

    3. खिलाड़ी अन्य क्लबों में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। इंडियन सुपर लीग (ISL) से जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) को हटाने और क्लब का संचालन बंद करने की घोषणा के बाद अनिश्चितता के बादलों के बीच खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। 
     
    टाटा स्टील प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि क्लब से जुड़े किसी भी सदस्य का आर्थिक या व्यावसायिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
     

    कर्मचारियों का समायोजन और खिलाड़ियों को पूरी सैलरी

    टाटा स्टील प्रबंधन के निर्णय के अनुसार, जेएफसी में कार्यरत सभी स्थायी कर्मचारियों को कंपनी के विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा।

    वहीं, ISL 2026-27 सत्र के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों को उनके अनुबंध (Contract) की पूरी राशि और तय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
     
    खिलाड़ियों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे बिना किसी अड़चन के किसी भी अन्य क्लब से जुड़ने के लिए स्वतंत्र रूप से प्रयास कर सकते हैं।
     
    यदि किसी खिलाड़ी को नया क्लब नहीं भी मिलता है, तब भी मौजूदा समझौते के तहत उन्हें पूरी आर्थिक राशि मिलती रहेगी।
     

    12 खिलाड़ियों का है लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट

    उल्लेखनीय है कि जेएफसी के लगभग 12 भारतीय खिलाड़ी दो से तीन वर्ष के दीर्घकालिक अनुबंध पर हैं। इनमें प्रतीक चौधरी, निखिल बारला, मोहम्मद सनन, प्रणय हल्दर, अल्बिनो गोम्स, रित्विक दास और सार्थक गोलुई जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। 
     

    डूरंड कप में शानदार प्रदर्शन जारी 

    इनमें से कई खिलाड़ियों का सालाना अनुबंध 40 से 50 लाख रुपये तक का है। क्लब बंद होने की खबर के बीच जेएफसी इस समय 'डूरंड कप' में प्रतिस्पर्धा कर रही है। 
     
    टीम ने रांची में श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी। प्रबंधन के इस सकारात्मक कदम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और फैंस को उम्मीद है कि टीम बाकी बचे मैचों में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें- ISL से बाहर हुई JFC: मझधार में खिलाड़ियों का करियर, छलके आंसू; टाटा स्टील ने जमशेदपुर एफसी से खींचा हाथ

    यह भी पढ़ें- 'हाथ जोड़ते हैं, हमारा भविष्य मत उजाड़िए': JFC खिलाड़ियों की टाटा समूह से भावुक गुहार, वायरल वीडियो ने झकझोरा