Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस से अचानक उठा धुएं का गुबार, आग लगने की अफवाह से मची भगदड़

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:47 PM (IST)

    जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में अचानक धुएं का गुबार उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सहना गांव के समीप हुई इस घटना में आग लगने की अफवाह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में अचानक धुएं का गुबार उठा।

    2. आग लगने की अफवाह से यात्रियों में अफरा-तफरी मची।

    3. रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति संभाली।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। शनिवार की दोपहर जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में जामताड़ा पहुंचने से पहले अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं तेजी से फैला और आग लगने की अफवाह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर सहना गांव के समीप हुई।

    अचानक उठने लगा धुएं का गुबार

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की जनरल बोगी से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा जिससे बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे यात्री ट्रेन रुकते ही अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे।

    घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी

    घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे का जांच दल पहुंचा और हालात पर काबू पाया।

    यात्रियों के हताहत की कोई खबर नहीं

    तकनीकी टीम धुएं के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित रखने और ट्रेन को आगे रवाना करने के प्रयास में लगा रहा। इस बीच तकरीबन आधे घंटे तक ट्रेन साहना गांव के पास ही रूकी रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Wedding Dates 2026: 15 अप्रैल से फिर गूंजेगी शहनाई, कब है शादी का शुभ मुहूर्त?

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, 30 जून से पहले करा लें ये जरूरी काम