Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Wedding Dates 2026: 15 अप्रैल से फिर गूंजेगी शहनाई, कब है शादी का शुभ मुहूर्त?

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:29 PM (IST)

    15 अप्रैल से मांगलिक कार्य और विवाह शुरू होंगे। पंडित महेंद्र पाठक के अनुसार, 15 अप्रैल से 15 मई के बीच केवल 8 शुभ दिन हैं। 16 मई से 15 जून तक मलमास ( ...और पढ़ें

    विवाह का शुभ मुहूर्त। फाइल फोटो

    विवाह का शुभ मुहूर्त। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। भारतमें 15 अप्रैल से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन से विवाह के शुभ मुहूर्त के साथ शादी की शहनाइयां गूंजने लगेंगी।

    पंडित महेंद्र पाठक ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 मई के बीच विवाह के लिए केवल 8 दिन ही उपलब्ध हैं। इसमें अप्रैल में 3 दिन और मई में 5 दिन के शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं।

    चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रहा शादियों का यह सिलसिला 16 मई तक चलेगा, जिसके बाद एक महीने के लिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

    16 मई से 15 जून तक मलमास का प्रभाव

    पंडित महेंद्र पाठक के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अधिमास (मलमास) का प्रवेश हो रहा है। प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या 16 मई को है, इसी दिन से मलमास प्रारंभ होगा। 15 जून को द्वितीय ज्येष्ठ अमावस्या के साथ यह समाप्त होगा।

    शास्त्रों के अनुसार, अधिमास की अवधि में विवाह व अन्य मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इसके पश्चात 16 जून से स्थितियां सामान्य होंगी और 17 जून से पुनः शहनाइयां बजनी शुरू होंगी।

    लग्न के लिए शुभ मुहूर्त की तिथियां

    अप्रैल: 15, 20, 29
    मई: 1, 4, 11, 13, 14
    जून: 17, 24, 25, 27
    जुलाई: 1, 2, 4, 15

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, 30 जून से पहले करा लें ये जरूरी काम 

    यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस का 'योगी मॉडल': एनकाउंटर, पैर में गोली और अपराधियों की परेड; डीजीपी तदाशा मिश्रा की सख्ती