विदेश जाना हुआ महंगा: पासपोर्ट बनवाने की फीस में बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में संशोधन किया है, जिससे अब सामान्य और तत्काल पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है। नई दरें बुधवार से प्रभावी हो गई हैं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सामान्य पासपोर्ट शुल्क 1500 से 2500 रुपये हुआ।
तत्काल पासपोर्ट अब 3500 की जगह 5000 रुपये का।
नई दरें बुधवार से लागू, नवीनीकरण पर भी प्रभावी।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा, नौकरी या हज की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अब पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से पासपोर्ट शुल्क में किए गए संशोधन बुधवार से प्रभावी हो गए हैं।
नई व्यवस्था लागू होने के पहले दिन मंगलवार को झुमरीतिलैया मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में 45 लोगों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए पंजीकरण कराया।
डाक निरीक्षक विकास रंजन एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थानीय प्रभारी नवीता कुमारी ने बताया कि झुमरीतिलैया डाकघर में सोमवार से शुक्रवार तक पासपोर्ट से संबंधित कार्य किए जाते हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 40 से 50 आवेदनों की प्रक्रिया पूरी होती है।
कोडरमा के अलावा गिरिडीह, हजारीबाग सहित आसपास के जिलों से भी लोग आवेदन करने पहुंचते हैं। नई अधिसूचना के अनुसार, सामान्य पासपोर्ट का शुल्क 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।
वहीं तत्काल श्रेणी में पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 5000 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 3500 रुपये था। नई शुल्क दरें नए पासपोर्ट और नवीनीकरण, दोनों पर लागू होंगी।
जिले के झुमरीतिलैया, डोमचांच, जयनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग और पर्यटक विदेश जाते हैं।
रूस, कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे देशों में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों पर भी इसका अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पासपोर्ट शुल्क में इससे पहले वर्ष 2012 में संशोधन किया गया था।
यह भी पढ़ें- गोड्डा समेत पूरे सूबे में जी रामजी की भेंट चढ़ा 'बिरसा हरित क्रांति योजना', इस बार नहीं हो पाएगा पौधारोपण
यह भी पढ़ें- हजारीबाग: कोनार डीवीसी में 'आई लव कोनार' सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा