कोडरमा में बन रही प्रतिबंधित रंग से जलेबी और चटनी, होटलों और ठेलों के निरीक्षण में हुआ खुलासा
कोडरमा में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने जयनगर रोड और अनंतडीह क्षेत्र में होटलों व दुकानों का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें
-1779358128685_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कोडरमा। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बुधवार को जयनगर रोड एवं अनंतडीह क्षेत्र में होटल, मिष्ठान भंडार, किराना दुकान तथा ठेला-खोमचा का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कई खाद्य कारोबारियों के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया। इस पर सभी संबंधित कारोबारियों को जल्द से जल्द नजदीकी प्रज्ञा केंद्र अथवा सदर अस्पताल स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में आवेदन कर फूड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगली जांच में बिना लाइसेंस पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कई होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में कैंसर कारक प्रतिबंधित चंपईया रंग का उपयोग पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही प्रतिबंधित रंग एवं उससे तैयार खाद्य सामग्री, जैसे जलेबी, चटनी और छोले को नष्ट कराया।
-1779358223724.jpg)
अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को एफएसएसएआई प्रमाणित फूड कलर का निर्धारित मात्रा में ही उपयोग करने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, गुटखा एवं शराब सेवन पर रोक लगाने को कहा।
साथ ही सभी दुकानदारों को स्वच्छता एवं हाइजीन का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया गया। फल विक्रेताओं को भी फलों को पकाने में प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई।
बताया गया कि फलों को पकाने के लिए एफएसएसएआई प्रमाणित इथाइलीन पुड़िया का ही निर्धारित मात्रा में उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- हजारीबाग टैक्सी स्टैंड पर चला निगम का बुलडोजर, अवैध गौशालाएं और दुकानें ध्वस्त
यह भी पढ़ें- रामगढ़ में कोयला चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस और CCL सुरक्षाकर्मियों की छापामारी में 30 टन जब्त