Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा घाटी में लगातार दूसरी घटना: प्लास्टिक में मिला महिला का अर्धनग्न शव, रेप-मर्डर का मामला

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:40 PM (IST)

    कोडरमा में महिला सुरक्षा पर फिर सवाल उठे हैं। मेघातरी स्थित पैरी माइंस के पास प्लास्टिक के बोरे में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिला, जिससे सनसनी फ ...और पढ़ें

    कोडरमा में प्लास्टिक बोरे में मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।

    कोडरमा में प्लास्टिक बोरे में मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।

    HighLights

    1. मेघातरी में प्लास्टिक बोरे में अज्ञात महिला का शव।

    2. पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या का गहरा संदेह है।

    संवाद सूत्र, कोडरमा। कोडरमा जिले में महिला सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठ गए हैं। मंगलवार सुबह मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप सड़क किनारे जंगल में प्लास्टिक के बोरे में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    ग्रामीण सुबह टहलने निकले थे, जब उन्होंने जंगल में प्लास्टिक का बोरा पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर बोरे से महिला का पैर बाहर निकला हुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को दुष्कर्म के बाद हत्या मान रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस फिंगरप्रिंट, डीएनए और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

    लगातार घटनाएं बढ़ा रही हैं दहशत

    मात्र कुछ दिन पहले कोडरमा थाना क्षेत्र में होली फैमिली अस्पताल से सटे खाली बाउंड्री वॉल के अंदर भी इसी तरह एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ था। उस शव की पहचान आज तक नहीं हो पाई है।

    कोडरमा घाटी में छोटे-छोटे अंतराल पर लगातार दो ऐसी घटनाएं होने से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। महिलाएं अब अकेले बाहर निकलने से भी कतराने लगी हैं। इलाके के निवासियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है और दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।

    पुलिस की अपील, लापता परिजन की थाने में सूचना दें

    पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। तुलनात्मक जांच की जा रही है ताकि दोनों घटनाओं के बीच कोई लिंक सामने आ सके।

    यदि किसी की कोई महिला परिजन लापता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें और शव की पहचान में मदद करें। मामला कहीं ओर वारदात कर शव फेंकने का प्रतीत होता है। 

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के डिमना लेक में चार दिनों में दूसरा शव बरामद, सोनारी की महिला कैसे पहुंची डिमना

    यह भी पढ़ें- झारखंड में नई शराब नीति: नहीं होगा दुकानों का बंदोबस्त तो सरकार खुद करेगी संचालन

    खबरें और भी