कोडरमा में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, गझंडी स्टेशन पर 126 कैन बीयर जब्त
कोडरमा में आरपीएफ ने ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत गझंडी रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में पड़े दो ट्रॉली बैग से 126 कैन बीयर बरामद की। बरामद बीयर को जब्त कर आ ...और पढ़ें

ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत लावारिस बैग से बरामदगी हुई। जागरण
HighLights
आरपीएफ ने गझंडी स्टेशन से 126 कैन बीयर पकड़ी।
ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत लावारिस बैग से बरामदगी हुई।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट कोडरमा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत गझंडी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में रखे दो ट्रॉली बैग से 126 कैन बीयर बरामद की गई।
बरामद बीयर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग कोडरमा को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक दीपक कुमार, प्रधान आरक्षी श्रवण कुमार एवं आरक्षी पूरण चंद मीना गझंडी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गाड़ी संख्या 13233 दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन पर ट्रेन की जांच की गई। जांच के दौरान बाथरूम के पास संदिग्ध अवस्था में दो ट्रॉली बैग पड़े मिले। आरपीएफ जवानों ने आसपास बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया।
संदेह के आधार पर मौके पर ही दोनों ट्रॉली बैग खोले गए। पहले पीले रंग के ट्राली बैग से 66 कैन किंगफिशर स्ट्रान्ग प्रीमियम बीयर (500-500 मिलीलीटर) तथा दूसरे लाल रंग के ट्राली बैग से 60 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (500-500 मिलीलीटर) बरामद हुई।
खबरें और भी
ट्रेन के अल्प ठहराव के कारण पूरे कोच की तलाशी नहीं ली जा सकी, जिससे तस्कर का पता नहीं चल सका। निरीक्षक दीपक कुमार ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में दोनों ट्रॉली बैग से बरामद 126 कैन बीयर (कुल 63,000 मिलीलीटर) जब्त कर जब्ती सूची तैयार की।
बरामद बीयर की कुल अनुमानित कीमत 18,900 रुपये आंकी गई है। इसके बाद जब्त सामग्री को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- शमा परवीन केस के बाद फिर चर्चा में कोडरमा, 6 संदिग्धों को IB और पुलिस ने उठाया
यह भी पढ़ें- कोडरमा में IB और पुलिस का एक्शन, आतंकी का वीडियो शेयर कर युवाओं को भड़काने वाले 5 संदिग्ध हिरासत में