Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    83 दिन बाद बहाल हुई रांची-टोरी मेमू सेवा, 28 मार्च से पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 06:26 PM (GMT+05:30)

    लगभग पौने तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद रांची-टोरी रेलखंड पर मेमू ट्रेन सेवा बहाल हो गई है। 83 दिनों से बाधित यह सेवा 28 मार्च को फिर से शुरू हुई, ज ...और पढ़ें

    83 दिन बाद टोरी पहुंची रांची-टोरी मेमू

    83 दिन बाद टोरी पहुंची रांची-टोरी मेमू

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। लगभग पौने तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रांची-टोरी रेलखंड पर मेमू ट्रेन सेवा फिर से बहाल हो गई। मेमू ट्रेन के टोरी पहुंचने के साथ ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। यह सेवा पिछले 83 दिनों से बाधित थी। इससे पूर्व सासाराम-रांत्री एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से गुजरी। लोगो ने राहत की सांस ली।

    28 मार्च को रांची-लोहरदगा-टोरी रेललाइन पर परिचालन प्रारंभ होने के साथ ही साउथ-ईस्ट जोन के डीआरएम करूणानिधि सिंह और मनीष गुप्ता की टीम निरीक्षक यान पर सवार होकर रेल पुलों और लाइन का निरीक्षण करते टोरी पहुंचे थे। टीम में शामिल वरीय पदाधिकारियों की टीम ने टोरी टीआई संजय कुमार, एसएस रंजीत कुमार से आवश्यक जानकारी लेते कई निर्देश दिए थे।

    राहत और उम्मीद

    रेल सेवा शुरू होने के साथ ही स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों में खुशी का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में इस तरह की तकनीकी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

    क्या था मामला

    चार जनवरी 2026 की सुबह 8ः22 बजे राजधानी एक्सप्रेस और 9ः21 बजे सासाराम-रांची एक्सप्रेस कोयल नदी के पुल संख्या 115 से गुजरने के बाद रांची जंक्शन से टोरी के लिए रवाना होने वाली मेमू ट्रेन (68027) के गुजरने से पहले इंजीनियरिंग टीम निरीक्षण के लिए पुल पर पहुंची।

    खबरें और भी

    जांच में पाया गया कि पिलर संख्या पांच पर मरम्मत कार्य चल रहा था। पिलर संख्या चार में भी दरार आया देख स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत वरिष्ठ रेल अधिकारियों को सूचित किया।

    संभावित खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने तत्काल इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोकने का निर्णय लिया। उसी समय रांची से टोरी जा रही मेमू ट्रेन को लोहरदगा स्टेशन पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।

    यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से ट्रेन से उतारा गया और रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल पुल पार कराकर स्टेशन तक पहुंचाया गया। तीन जनवरी के बाद 28 मार्च को मेमू ट्रेन टोरी पहुंची। रांची-सासाराम एक्सप्रेस का भी इसी रूट से आवागमन शुरू हो गया।

    यह भी पढ़ें- असम चुनाव बना झारखंड की राजनीति का नया रणक्षेत्र, चुनाव प्रचार में उतरी हेमंत सोरेन की टीम

    यह भी पढ़ें- मंत्री जी, सड़क में बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मंत्री सुदिव्य कुमार से की अपील