Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहरदगा में 9 साल की बच्ची से लगातार दरिंदगी करता रहा मौसा, हालत बिगड़ी तो अस्पताल छोड़ भागा; बस स्टैंड से दबोचा गया

    Updated: Thu, 21 May 2026 10:32 AM (IST)

    लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में नौ साल की मासूम से उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को कुडू बस स्टैंड से गिरफ्तार ...और पढ़ें

    लोहरदगा में नौ साल की मासूम से मौसा ने की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    लोहरदगा में नौ साल की मासूम से मौसा ने की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    HighLights

    1. नौ साल की मासूम से मौसा ने किया दुष्कर्म।

    2. रक्तस्राव के बाद अस्पताल ले जाकर भागा आरोपित।

    3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को दबोचा।

    संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) कैरो थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही मौसा द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि बच्ची को फिलहाल बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

    पिता के दूसरे विवाह और मां के रोजगार के सिलसिले में चेन्नई में रहने के कारण बच्ची अपनी मौसी के घर कैरो थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मौसा बच्ची को घर में अकेला पाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

    बच्ची को डरा कर रखता था। किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपित मौसा ने फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत गंभीर हो गई।

    इसके बाद आरोपित इलाज के लिए बच्ची को लेकर कुडू स्थित अस्पताल पहुंचा। वहां बच्ची को छोड़कर वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस सक्रिय हुई और कुडू बस स्टैंड से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    मामले में पीड़िता की मौसी ने अपने पति के खिलाफ कैरो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की फिलहाल बच्ची बाल कल्याण समिति में है। मामले में एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पीड़िता मासूम के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में टूटेगा सरेंडर का रिकार्ड, सारंडा में सक्रिय रहे 25 माओवादी एक साथ करेंगे आत्मसमर्पण; ये हैं प्रमुख नाम

    यह भी पढ़ें- महंगी साइकिल नहीं ले पाया स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट हबीबुर, परिवार चलाने के लिए रांची की सड़कों पर चला रहा है टोटो