Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकुड़ में बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही निकली जान; ड्राइवर फरार

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

    हिरणपुर-कोटालपोखर मार्ग पर शहरपुर गांव के पास एक हाइवा की चपेट में आने से 40 वर्षीय सिदो किस्कु की मौत हो गई। वह अपनी बेटी सावित्री को स्कूल छोड़ने जा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य पथ पर शहरपुर गांव के निकट रविवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से 40 वर्षीय सिदो किस्कु की मौत हो गई, जबकि पुत्री आठ वर्षीय सावित्री किस्कु गंभीर रुप से जख्मी हो गई।

    सिदो बाइक से बेटा व बेटी को स्कूल छोड़ने चौड़ा मोड़ जा रहा था। घटना के बाद चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला। एसआइ सूर्य कुमार राम, एएसआइ ज्योतिष चौधरी, साधन कर्मकार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सिदो किस्कु अपनी पुत्री सावित्री को बाइक में बैठाकर चौड़ा मोड़ स्थित निजी स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी लोकनाथ भगत के क्रशर से चिप्स लोड कर निकली हाइवा जेएच 04एबी-8437 के चालक ने साइड से बाइक चालक को कुचल दिया।

    बाइक हाइवा के पहिया में फंस गया। बाइक चालक सिदो की जान घटना स्थल पर ही चली गई। पुत्री सावित्री को गंभीर चोट आई। बाइक में बैठे सिदो का पुत्र दूर जा गिरा। पुत्र को सामान्य चोट आई है।

    चालक हाइवा लेकर कोटालपोखर की ओर जा रहा था। मृतक का पुत्र चंदर किस्कु ने बताया कि पिताजी सुबह भाई व बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे थे तभी यह घटना घटी। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    बता दें कि उक्त पथ होकर चालक तेज गति से हाइवा लेकर आना-जाना करते हैं। जिस कारण घटनाएं होती है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हुई है।

    हाइवा को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- नए वित्तीय वर्ष में सूर्यगढ़ा नगर परिषद का बदलेगी सूरत, कचरा सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर, नागरिक सुविधाओं पर रहेगा जोर

    यह भी पढ़ें- 20 मिनट गायत्री मंत्र जप और सूर्य ध्यान से बढ़ेगी एकाग्रता, युवाओं को मिली मानसिक सशक्तिकरण की सीख

    खबरें और भी