कोविड के बाद पहली बार दौड़ेगी हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल
कोविड के बाद पहली बार हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन फिर से शुरू हो रही है, जो गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। ...और पढ़ें

कोविड के बाद पहली बार दौड़ेगी हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पाकुड़। कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार पूर्व रेलवे ने हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन (Howrah Rajgir Summer Special) चलाने का फैसला लिया है।
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और टिकटों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 03029/03030 हावड़ा-राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है।
यह ट्रेन किऊल, भागलपुर, साहिबगंज, बरहड़वा और पाकुड़ मार्ग से होकर चलेगी, जिससे संताल परगना और बिहार के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कोविड काल के दौरान बंद हुई इस महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेन के दोबारा परिचालन की खबर से यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर पाकुड़, साहिबगंज और भागलपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस ट्रेन के पुनः परिचालन की मांग कर रहे थे।
हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन
रेलवे के इस फैसले को यात्रियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 03029 हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन 16 मई से 17 जून तक चलेगी, जबकि 03030 राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन 17 मई से 18 जून तक संचालित होगी।
दोनों दिशाओं में कुल 33-33 ट्रिप लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
ट्रेन में सामान्य श्रेणी, जनरल स्लीपर और एसएलआरडी सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा तथा इसकी प्राथमिक मेंटेनेंस हावड़ा में होगी।
जारी समय सारिणी के अनुसार, 03029 हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन रात 10.50 बजे हावड़ा स्टेशन से चलेगी और अगले दिन रात 2.55 बजे पाकुड़ स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना होगी।
वहीं, वापसी में 03030 राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन रात 10.58 बजे पाकुड़ स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद हावड़ा के लिए रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, रेलवे ने बदला रूट; चेक करें नया शेड्यूल
यह भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच चलेगी नई अमृत भारत, मिथिला-सीमांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को राहत
यह भी पढ़ें- नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर पहली बार चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल