Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC परीक्षा घोटाले में पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते के आवास को खंगाला, गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेगी CID

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:15 PM (IST)

    सीआईडी ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सह जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के आवास सहि ...और पढ़ें

    जेपीएससी परीक्षा घोटाले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष के आवास पर फिर छापा।

    जेपीएससी परीक्षा घोटाले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष के आवास पर फिर छापा।

    HighLights

    1. सीआईडी ने पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष के आवास पर फिर छापा।

    2. 14वीं सिविल सेवा परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज।

    3. डिजिटल साक्ष्य जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार, रिमांड की तैयारी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीआईडी ने अगले ही दिन एक बार फिर छापेमारी की है।

    सीआईडी के अधिकारियों व कर्मियों की तीन अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एक टीम झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सह जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के कांके रोड स्थित आवास, दूसरी टीम ने जेल चौक स्थित जेपीएससी कार्यालय व तीसरी टीम ने परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के कार्यालय की गहन तलाशी ली।

    इस तलाशी के दौरान तीनों ही ठिकानों से बड़ी संख्या में डिजिटल साक्ष्य, कंप्यूटर आदि की विधिवत जब्ती की गई है। सभी डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच होगी। डेटा टेंपरिंग, ओएमआर शीट में जालसाजी के सभी बिंदुओं पर छानबीन होनी है।

    बताया जा रहा है कि जांच की जद में कई बड़े अधिकारी आएंगे और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बता दें कि सीआईडी ने मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय सहित सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में मिले तथ्यों के आधार पर अगले ही दिन यानी बुधवार (22 जुलाई) को सीआइडी थाना कांड संख्या 16/2026 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अलावा झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 की धाराएं भी लगाई गईं हैं। बुधवार को ही पांच आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पूरे मामले में सीआईडी का अनुसंधान जारी है।

    खबरें और भी

    आज रिमांड के लिए कोर्ट जाएगी CID

    जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी व अनियमितता मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजे गए सभी पांचों आरोपितों को सीआईडी रिमांड पर लेगी। सभी आरोपितों को रिमांड पर लेने के लिए सीआइडी शुक्रवार को अदालत में आवेदन देगी, ताकि उन्हें रिमांड पर लिया जा सके।

    जिन्हें सीआइडी ने जेल भेजा है, उनमें जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, जेपीएससी की परीक्षाओं को संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) का मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी, निदेशक रामवीर सिंह, एजेंसी के अन्य कर्मी उस्मान व एबाद शामिल हैं। अब सबको रिमांड पर लेकर सीआइडी इस प्रकरण में आगे की कड़ी तलाशेगी।

    यह भी पढ़ें- जेपीएससी 14वीं पीटी परीक्षा रद करने की मांग पर झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार और आयोग से मांगा जवाब

    यह भी पढ़ें- JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, TDPL के निदेशक रामवीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद CID के रडार पर कई बड़े नाम

    यह भी पढ़ें- JPSC की मनमानी: जिस परीक्षा के प्रश्नों में थीं बच्चों जैसी त्रुटियां, उसका भी जारी कर दिया परिणाम

    यह भी पढ़ें- JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते का इस्तीफा मंजूर, ACB और CID जांच से पहले CBI भी कर रही जांच

    यह भी पढ़ें- JPSC Exam Postponed: 25 जुलाई से होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित, 8 अन्य एग्जाम भी रुके; 503 पदों पर बहाली प्रभावित