Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में HEC कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 241.7 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता; लेकिन अभी नहीं मिलेगा बढ़ोतरी का पैसा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

    एचईसी प्रबंधन ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 1 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 241.7 प्रतिशत कर दिया है, जिससे भविष्य में लंबित वेतन और एरियर का भुगतान संश ...और पढ़ें

    एचईसी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 241.7 प्रतिशत बढ़ा। जागरण

    एचईसी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 241.7 प्रतिशत बढ़ा। जागरण

    HighLights

    1. एचईसी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 241.7 प्रतिशत बढ़ा।

    2. यह वृद्धि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

    जागरण संवाददाता, रांची। आर्थिक संकट और लंबे समय से वेतन भुगतान की समस्या के बीच एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।

    एचईसी प्रबंधन ने एक जुलाई 2026 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाकर 241.7 प्रतिशत करने का फैसला लिया है।

    मुख्यालय प्रशासन एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, यह संशोधित डीए 2007 वेतनमान प्राप्त करने वाले यूनियनकृत कर्मचारियों, गैर-यूनियनकृत पर्यवेक्षकों, अधिकारियों तथा समकक्ष वेतनमान के कर्मचारियों पर लागू होगा।

    प्रबंधन ने बताया कि महंगाई भत्ते में यह संशोधन मार्च से मई 2026 के तिमाही औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर किया गया है। यह निर्णय भारत सरकार के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के 17 जुलाई 2026 के कार्यालय ज्ञापन के अनुरूप लिया गया है।

    हालांकि एचईसी के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन और अन्य बकाया राशि का भुगतान नहीं हो सका है, इसलिए बढ़े हुए डीए का तत्काल नकद लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में संशोधित डीए का असर अभी उनकी मासिक आय पर नहीं पड़ेगा।

    इसके बावजूद यह फैसला कर्मचारियों के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भविष्य में जब लंबित वेतन, एरियर और अन्य देयों का भुगतान होगा, तो उनकी गणना संशोधित 241.7 प्रतिशत डीए के आधार पर होगी। इससे कर्मचारियों को पहले की तुलना में अधिक बकाया राशि मिलेगी।

    प्रबंधन ने परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि डीए की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में जोड़ा जाएगा, जबकि इससे कम राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन की 95% सीटें रह जा रही हैं खाली, कांवरियों के लिए भी बनेगी मददगार

    यह भी पढ़ें- रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुलाई में घटे 43 हजार हवाई यात्री, उड़ानों की संख्या में भी आई भारी कमी

    खबरें और भी