Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ED के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर हुई सुनवाई, सीएम के वकील ने कहा- मेरे मुवक्किल मामले के गवाह हैं या आरोपित?

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 12:19 PM (IST)

    Jharkhand News रांची जमीन घोटाले में ईडी के समन के खिलाफ दाखिल मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान उनके ...और पढ़ें

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।
    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

    जासं, रांची। Jharkhand News: रांची जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के खिलाफ दाखिल मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। झारखंड हाई कोर्ट में सीएम के मामले मे वरीय अधिवक्ता पी चिदम्बरम ने अपना पक्ष रखा।

    ईडी का समन सही नहीं: सीएम के वकील

    उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है। किसी एजेंसी ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। ईडी ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। ईडी ने सीएम को गवाह या आरोपित के रूप बुलाया है यह पता नहीं चल रहा है इसलिए ईडी का समन सही नहीं है।

    13 अक्‍टूबर को होगी अगली सुनवाई

    मामले में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। पी चिदम्बरम मामले में 18 अक्टूबर का समय मांग रहे थे, लेकिन अदालत पूर्व से निर्धारित तिथि 13 को सुनवाई करने की बात कही। 

    यह भी पढ़ें: Suchitra Murder Case: सुचित्रा मिश्रा हत्‍याकांड में बुरे फंसे भाजपा विधायक, शशिभूषण मेहता सहित छह लोगों को कोर्ट का नोटिस

    गौरतलब है कि रांची भूमि घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी सीएम सोरेन को बार-बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला रही है, लेकिन वह इसे गैर कानूनी बताते हुए हाजिर नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि ईडी उन्‍हें केंद्र सरकार के इशारे पर बस परेशान कर रही है। 

    खबरें और भी

    मुख्‍यमंत्री का कहना है कि वह इससे पहले ईडी की जांच में सहयोग कर चुके हैं। अपने आय-व्‍यय का पूरा ब्‍यौरा भी उन्‍होंने ईडी को सौंप रखा है। बावजूद इसके केंद्रीय जांच एजेंसी उन्‍हें दूसरे-दूसरे मामलों में बार-बार तलब कर परेशान कर रही है। उन्‍होंने अदालत से इस पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। 

    यह भी पढ़ें: Vande Bharat को टक्‍कर! हावड़ा-नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन का ट्रायल, बंद किए जा रहे 20 रेलवे फाटक