झारखंड में राज्य कर्मियों के वेतन के लिए धन की कमी नहीं, जिलों को जारी हुई राशि; इसी हफ्ते आएगी सैलरी
झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए जिलों को राशि जारी कर दी है। मार्च का वेतन जल्द मिलने की उम्मीद है, और अप्रैल से नियमित भुगतान हो ...और पढ़ें

चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन के लिए भी राशि आवंटित।
HighLights
प्राथमिक शिक्षकों के वेतन हेतु ₹2,252 करोड़ जारी।
मार्च का वेतन जल्द, अप्रैल से नियमित भुगतान संभव।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य कर्मियों को वेतन के लिए राज्य सरकार के पास राशि की कमी नहीं है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन के लिए राशि जिलों को जारी की जा रही है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन के लिए 2,252 करोड़ 29 लाख 81 हजार 700 रुपये की राशि जिलों को आवंटित कर दी।
इसी तरह, स्वास्थ्य विभाग ने आधे दर्जन श्रेणी के पदों पर कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन के लिए राशि बुधवार को जिलों को आवंटित कर दी। ऐसे में उन्हें मार्च माह का भुगतान इसी सप्ताह होने की संभावना है।
साथ ही अप्रैल माह से नियमित रूप से वेतन भुगतान होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल अस्पतालों तथा सदर अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों के वेतन के लिए बुधवार को 170.49 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
इसी तरह, विभाग ने रिम्स को छोड़कर सभी मेडिकल कालेजों तथा राज्य फार्मेसी संस्थान, बरियातू में कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों के वेतन के लिए 76.99 करोड़ रुपये की राशि संबंधित आवंटित कर दी है।
वहीं, जिला आयुष अस्पतालों के लिए 14.49 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। विभाग ने मुख्यालय एवं स्वास्थ्य निदेशालय में कार्यरत पदाधिकारियों तथा कर्मियों के वेतन एवं अन्य स्थापना मदों के लिए राशि पहले ही आवंटित कर दी है।
इसी तरह, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए राशि पहले ही आवंटित कर दी है। अन्य विभाग द्वारा भी राज्य कर्मियों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में भुगतान होनेवाली वेतन की राशि आवंटित कर दी है।
खबरें और भी
कई विभागों द्वारा इसकी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बता दें इंटरनेट मीडिया पर झारखंड का खजाना खाली कर ह कर विपक्षी दल और कुछ संगठन सेलरी नहीं मिलने पर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी कर्मियों को समय से वेतन मिलेगा।
यह भी पढ़ें- शराब भर रही है खजाना: 4500 करोड़ का नया राजस्व लक्ष्य, 26 दुकानें सरकार खुद चलाएगी; झारखंड में महंगी होगी शराब?
यह भी पढ़ें- ED अधिकारियों पर एससी-एसटी केस: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन पर हाई कोर्ट ने लगाया 1000 रुपए का जुर्माना
यह भी पढ़ें- झारखंड में मई से SIR: घर-घर पहुंच रहे BLO, गेट पर लगाएंगे खास स्टीकर; एक ही बूथ पर होगा पूरे परिवार का रजिस्ट्रेशन