Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, विपक्ष की अनुपस्थित पर स्पीकर ने जताई नाराजगी

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:12 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ी के मुद्दे पर हंगामेदार रहने की संभावना है। छात्रों के विधानसभा घेराव और व ...और पढ़ें

    विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज।

    विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज।

    HighLights

    1. विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज।

    2. जेपीएससी-जेएसएससी गड़बड़ी पर होगा हंगामा।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को तीसरा दिन है। विधानसभा में विपक्ष की अनुपस्थिति के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही। प्रश्नकाल के दौरान सवाल भेजकर सदन में अनुपस्थित रहने पर स्पीकर ने नाराजगी जताई।

    उन्होंने कहा कि सवाल पूछकर सदन में नहीं आना संसदीय व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। इस दौरान भाजपा विधायक नागेंद्र महतो, सीपी सिंह और राज सिन्हा के सवाल सूचीबद्ध थे, लेकिन वे सदन में मौजूद नहीं थे।

    हालांकि, शुरुआत में सत्ता पक्ष के भी कुछ विधायक अनुपस्थित रहे, लेकिन बाद में उनके सदन में पहुंचने पर उनके सवालों पर सरकार की ओर से जवाब दिए गए।

    बीजेपी विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

    सीएम आवास के पास धरने पर बैठे बीजेपी विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

    विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते आजसू विधायक निर्मल महतो

    विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते हुए आजसू विधायक निर्मल महतो ने राज्य सरकार पर छात्रों के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की है, ऐसा लग रहा है जैसे छात्र कोई आतंकवादी हों।

    nirmal mahato

    उन्होंने JPSC मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले की CBI जांच करानी होगी। वहीं, विधानसभा में भाजपा विधायकों के पहुंचने का अभी इंतजार है।

    तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा

    वहीं छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों को दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव करने वाले हैं।

    ranchi protest

    छात्रों के विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची जिला प्रशासन ने नवनिर्मित विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNS की धारा 163 लागू कर दी है।

    gherav

    सदन में हुआ था जोरदार हंगामा

    मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विपक्ष ने जेपीएससी में गड़बड़ी के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया था। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। विपक्षी विधायकों ने छात्रों के आंदोलन और परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सरकार से जवाब मांगा। हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई दोपहर 12:30 तक के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।

    खबरें और भी

    इसके बाद कार्रवाई दोबारा शुरू हुई। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इसके बाद सदन की कार्यवाई सोमवार सुबह 11:00 तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

    विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने किया था प्रदर्शन

    सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाद जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विपक्ष ने कहा था कि छात्र जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वही उनकी भी मांगे हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया था। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की गई थी।

    vidhansabha

    आज सदन में क्या होगा

    आज अनुपूरक बजट पर चर्चा के साथ जेपीएससी और जेएसएससी का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठने की संभावना है। वहीं विधानसभा के बाहर भी आंदोलनरत छात्रों के घेराव कार्यक्रम को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के आसार है। ऐसे में मानसून सत्र का तीसरा दिन हंगामादार रहने की संभावना है। 

    यह भी पढ़ें- Ranchi Student Protest LIVE: परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ विधानसभा घेराव, धरना स्थल पर पहुंचने लगे हजारों छात्र

    यह भी पढ़ें- JPSC Scam: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता ने खोले TDPL के राज, बिना टेंडर काम और आंसर-की लीक

    यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा घेराव से पहले किले में तब्दील हुआ रांची, 6 जगहों पर लगाई गई फौलादी बैरिकेडिंग

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Student Protest LIVE: रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव, परीक्षाओं में धांधली पर CBI जांच की मांग