झारखंड में चुनाव से 3 साल पहले ही एक्शन में BJP, घर-घर संपर्क के लिए मंडल स्तर पर उतरेंगे नेता
झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलों में भेज रही है। ...और पढ़ें
-1783712728661_m.webp)
झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (फाइल फोटो)
HighLights
वरिष्ठ नेता जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करेंगे।
मंडल स्तर से 10 हजार कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया जाएगा।
मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार।
राज्य ब्यूरो, रांची। प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर से अपने वरिष्ठ नेताओं को जिलों में भेजने की योजना बनाई है। इससे पहले जिला स्तर पर नियुक्त संगठन प्रभारी वहां की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को दे चुके हैं।
अब मंडल स्तर पर संपर्क करने और वहां संगठन मजबूत करने की पहल की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विधानसभा चुनाव से तीन वर्ष पहले ही संगठन को प्रत्येक परिवार से संपर्क करने की योजना बनाई है।
बूथ स्तर पर भाजपा अपनी पहुंच बढ़ाकर जमीनी फीडबैक लेने में लगी है। पिछले कुछ सालों से सर्वे करने वाली एजेंसी के भरोसे न रहकर प्रदेश भाजपा ने इस बार सीधे अपने वरिष्ठ नेताओं को मंडल स्तर तक उतारा है।
इसके जरिए राज्यभर के करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव से पहले भाजपा संगठन के पास माइक्रो लेवल पर मतदाताओं के राजनीतिक रुझान की जानकारी भी होगी।
खबरें और भी
मानसून सत्र से पहले संगठन की तैयारियां हो जाएंगी पूरी
विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक सरकार को कई मुद्दों पर घेरेंगे। इससे पहले प्रदेश संगठन की तरफ से स्थानीय मुद्दों की पूरी रिपोर्ट विधायकों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सदन में भी सरकार को तथ्यों के साथ घेरने के लिए विधायकों से चर्चा की हैै। प्रदेश भाजपा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार सरकार और प्रशासन को घेर रही है।
किसानों के मुद्दे उठाएगी पार्टी
राज्य में हुई कम बारिश से धान की खेती पर संकट की संभावना है। ऐसे में किसानों को वैकल्पिक खेती में मदद और सहायता के लिए प्रदेश भाजपा सरकार पर दबाव बनाएगी। मानसून सत्र में इस मुद्दे को उठाने के साथ भाजपा सड़क पर किसानों के हित में आंदोलन भी करेगी।