शिक्षक नियुक्ति मामले में 2 मई को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की सुनवाई, कट-ऑफ से ज्यादा नंबर वालों को न्याय की उम्मीद
शिक्षक नियुक्ति मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की सुनवाई 2 मई को पुराने हाई कोर्ट भवन, डोरंडा में होगी। इस सुनवाई में केवल अधिवक्ता उपस्थित हो सकेंगे, ...और पढ़ें

दो मई को पुराने हाई कोर्ट भवन में होगी सुनवाई। (फोटो: सांकेतिक)
HighLights
स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में 2 मई को सुनवाई।
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पुराने हाई कोर्ट भवन में बैठेगी।
राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट की अनियमितताओं की जांच होगी।
राज्य ब्यूरो, रांची। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से संबंधित मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की सुनवाई दो मई को होगी। दो मई को दोपहर एक बजे पुराने हाई कोर्ट भवन, डोरंडा में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बैठेगी और सुनवाई की जाएगी।
फिलहाल इस सुनवाई में केवल अधिवक्ता ही उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं है। प्रार्थी के अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
बता दें कि इस मामले में 257 याचिकाओं पर हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सेवानिवृत्ति जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन बनाया है।
इससे पहले अदालत ने पूर्व में राज्य स्तर पर बने मेरिट लिस्ट की अनियमितता के मामले में इसकी जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का निर्देश दिया था। अदालत ने उक्त कमेटी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।
खबरें और भी
प्रार्थियों का दावा था कि राज्य स्तर पर बनी मेरिट लिस्ट में काफी त्रुटियां है। जिन्हें निर्धारित कट आफ से कम नंबर मिले हैं उनका चयन कर लिया गया है, जबकि उनसे ज्यादा नंबर पाने वालों का चयन नहीं हुआ है।
इस दौरान जेएसएससी ने प्रार्थियों के दावों को नकार दिया था। कोर्ट ने प्रार्थियों को पक्ष में निर्णय देते हुए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।
यह भी पढ़ें- JSSC शिक्षक नियुक्ति: झारखंड हाई कोर्ट का अंतरिम राहत से इनकार, खंडपीठ में होगी धांधली और री-एग्जाम पर सुनवाई
यह भी पढ़ें- TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: देशभर के लाखों शिक्षकों की बढ़ी धड़कनें, क्या जाएगी नौकरी?