विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में मुफ्त लीजिए 'नमो स्टाल': शान से बेचेंगे फल-सब्जी, सड़क किनारे ठेला लगाने वालों को रक्षा राज्य मंत्री का तोहफा

Published: Mon, 27 Apr 2026 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:30 PM (IST)

रांची में सड़क किनारे फल-सब्जी बेचने वालों को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर 50 हजार रुपये लागत ...और पढ़ें

HighLights

  1. 50 हजार लागत का नमो स्टाल विक्रेताओं को मुफ्त मिलेगा।

  2. महिला और दिव्यांग विक्रेताओं को इस योजना में प्राथमिकता।

  3. ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, विक्रेताओं और खरीदारों को सहूलियत।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची में सड़क के किनारे फल और सब्जी बेचने वालों को रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर नमो स्टाल (ठेला) उपलब्ध कराए जाने की योजना है। लगभग 50 हजार की लागत वाला यह मोबाइल स्आल इन्हें निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

स्टाल को इस तरह से डिजाइन कराया गया है कि इसमें पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जी को भी स्टाक करके रखा जा सकेगा। रक्षा राज्य मंत्री ने रांची शहर में सड़क के किनारे और गली मोहल्लों में सब्जी फल बेचने वालों के लिए यह पहल की है।

इस पहल में महिला, दिव्यांग जन को प्राथमिकता दी जाएगी। बेंगलुरु और मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर रांची में भी सब्जी और फल विक्रेताओं का व्यवसाय चले और सड़कों पर ट्रैफिक अव्यवस्थित नहीं हो, इस उद्देश्य से यह पहल की गई है। कल शाम चार बजे से नमो स्टाल वितरण का शुभारंभ किया जाएगा।

इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रेहड़ी-पटरी वाले केवल हमारे शहर ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। इन्हें सशक्त करना, देश की आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करना है।

namo stall1

स्टाल निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रांची लोकसभा क्षेत्र में फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए नमो स्टाल (ठेला) वितरण योजना की शुरुआत की जा रही है। मेरी पहल पर इन परिश्रमी छोटे व्यवसायियों को यह स्टाल निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वो अपने मोहल्ले में घूम-घूम कर अपने व्यवसाय को गति दे सकें।

स्वच्छ रांची - समृद्ध रांची की दिशा में यह पहल बहुत ही सहयोगी सिद्ध होगी। कल से इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ होने जा रहा है। सेठ ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर अपने छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने की इस मुहिम का हिस्सा बनें।

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस का वेतन संकट: फरवरी का वेतन टैक्स में कटा, मार्च का अब तक पता नहीं

यह भी पढ़ें- झारखंड ट्रेजरी घोटाले में गिरफ्तारियां शुरू: बोकारो SP कार्यालय का एकाउंटेंट अवैध वेतन निकासी में अरेस्ट, खाते से 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन

यह भी पढ़ें- आद्रा डिवीजन में रेल विकास कार्य: 27 अप्रैल से 3 मई तक झारखंड की कई ट्रेनें रद व मार्ग परिवर्तित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।