Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Update: 4 जिलों को छोड़कर पूरे झारखंड में बारिश के आसार, आंधी और बिजली से अलर्ट रहने की सलाह

    Updated: Sat, 02 May 2026 09:20 AM (IST)

    झारखंड में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज और 7 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, आं ...और पढ़ें

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में बारिश की फुहारों से मौसम (Jharkhand Weather सुहाना हो गया है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के संभावना जताई है। साथ ही लोगों को वज्रपात और आंधी से सतर्क रहने की सलाह दी है।

    IMD के द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast के अनुसार, झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर शेष भागों में में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph), बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। यह सिलसिला 7 मई तक चलने की संभावना है।

    झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो यहां बादल छाये रहेंगे और कुछ स्थानों बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विभाग के अनुसार आंधी तूफान से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं खुले स्थानों पर वज्रपात लोगों और मवेशियों को घायल कर सकता है। ऐसे में लोगों को निम्न सलाह दी गई है:

    • घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
    • सुरक्षित आश्रय लें; पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
    • कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों के सामने न रहें।
    • विद्युत/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
    • तुरंत जलस्रोतों से बाहर निकलें।
    • बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें

    यह भी पढ़ें- Weather Update: पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-बिजली से सावधान रहने की सलाह

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं... दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम; अगले 2 दिन के लिए IMD का अलर्ट