JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का महाजुटान, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आक्रोश बढ़ रहा है, जिन्होंने रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में महाजुटान किया। सरकार ...और पढ़ें

छात्रों का जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ होगा महाजुटान।
HighLights
छात्रों ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ किया महाजुटान।
10 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव की घोषणा की।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक छात्रों के भारी हुजूम का गवाह बना रहा।
सरकार के साथ कई दौर की वार्ता विफल होने और कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद अब आंदोलनकारी छात्रों ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। जयपाल सिंह स्टेडियम में जुटे छात्रों ने घोषणा की है कि वे आगामी 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव करेंगे।
इस महापड़ाव को सफल बनाने के लिए धरना स्थल से झारखंड के अलग अलग जिलों और दूसरे राज्यों में रहकर पढ़ाई कर रहे राज्य के युवाओं से बड़ी संख्या में रांची पहुंचने की अपील की गई है।
सीएम आवास घेराव के दौरान झड़प, एबीवीपी 13 सदस्यों को हिरासत में लेकर छोड़ा
एक तरफ जहां जयपाल सिंह स्टेडियम में शांतिपूर्ण धरने की रणनीति बन रही थी, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई।
सीएम आवास की सुरक्षा को भेदने का प्रयास कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस का दावा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की की।
माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एबीवीपी के कई प्रमुख समर्थकों और नेताओं को हिरासत में ले लिया है। 13 समर्थकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा रद करने की मांग: सीएम हाउस के पास ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, हिरासत में चार प्रदर्शनकारी
आईसा ने लगाया नया टेंट, एकजुटता का दिया संदेश
आंदोलन को और मजबूती देने के लिए जयपाल सिंह स्टेडियम में आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) की ओर से एक नया टेंट लगा दिया गया है।
टेंट में मौजूद आईसा के समर्थकों ने साफ किया कि इस लड़ाई में छात्रों को अलग-अलग गुटों में बांटने का उनका कोई इरादा नहीं है, बल्कि वे जेपीएससी-जेएसएससी के पीड़ित छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुट होकर इस मंच पर शामिल हो रहे हैं।
इसके अलावा, दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए हालिया छात्र धरने में शामिल कई चेहरे भी आज रांची के इस मैदान में नजर आए। आंदोलनकारी छात्रों का जोश देखते ही बन रहा था और उनका कहना था कि दिल्ली से रांची तक सिर्फ स्थान बदला है, लेकिन हक की लड़ाई का जज्बा और हौसला आज भी वही है।
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में विसंगतियों और पेपर लीक से जुड़े मामलों के कोर्ट की दहलीज पर पहुंचने के बाद छात्रों के बीच कानूनी दांव-पेचों को लेकर गहन चर्चा होती रही।
छात्र नेताओं और अभ्यर्थियों के बीच इस बात को लेकर विमर्श चल रहा था कि कोर्ट में मामले की पैरवी किस तरह की जाए ताकि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप का पूरा लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें- 'आखिरी समय तक देंगे उनका साथ', JPSC प्रोटेस्ट के समर्थन में रांची पहुंचा CJP का प्रतिनिधिमंडल
यह भी पढ़ें- JPSC प्रोटोस्टः छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, बोली- उनकी आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए
यह भी पढ़ें- JPSC प्रोटेस्ट का 15वां दिन: सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा, सुझाव के लिए ईमेल जारी