Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC प्रोटेस्टः छात्रों के साथ बातचीत के बाद सरकार का बड़ा फैसला, शिकायत के लिए वेबसाइट और ईमेल जारी

    By Ashish JhaEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:00 PM (IST)

    JPSC आंदोलन के बीच झारखंड सरकार ने छात्रों से बातचीत शुरू की है और सुझावों के लिए एक ईमेल आईडी जारी की है। हालांकि, छात्रों ने कहा है कि जब तक कोई निर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सरकार ने JPSC आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत शुरू की।

    2. सुझावों के लिए ईमेल आईडी जारी।

    जागरण संवाददाता, रांची। JPSC प्रोटेस्ट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार छात्रों के अलग-अलग समूह और सभी स्टेकहोल्डर्स से लगातार बातचीत करेगी।

    मंत्री ने बताया कि छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत हुई। इसके अलावा NSUI, JCM और ACS समेत छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की जाएगी। सरकार सभी पक्षों की बात सुनकर आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

    उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से की ई-मेल आईडी JPSSC.feedback@gmail.com भी जारी की जा रही है। इस पर कोई भी छात्र, व्यक्ति, स्टेकहोल्डर अपनी बात और सुझाव भेज सकता है। इसके बाद तमाम सुझावों पर विचार किया जाएगा और सभी पक्षों की बातों के आधार पर निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बयान

    कांग्रेस कोटे की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आज शनिवार को छात्रों के एक समूह JKLM से बात हुई है और अन्य गुटों से भी बातचीत की जाएगी। छात्रों से हुई बातचीत को मुख्यमंत्री को बताया जाएगा, जिसके बाद राज्य सरकार निर्णय लेगी।

    आंदोलन जारी रहेगा.. प्रोटेस्ट को लेकर बोले छात्र

    वहीं इसे लेकर छात्रों के एक प्रतिनिधि ने कहा है कि निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 

    यह भी पढ़ें- JPSC Protest: हेमंत सरकार को छात्रों का अल्टीमेटम, कहा- आज मांगें नहीं मानी तो पूरे राज्य में होगा अनशन

    यह भी पढ़ें- JPSC आंदोलन में छलका छात्रों का दर्द, किसी ने लोन लिया तो किसी ने ट्यूशन पढ़ाकर की तैयारी; अब नौकरी का सपना अधूरा

    यह भी पढ़ें- JPSC प्रोटेस्ट: छात्र न्याय मंच के साथ बातचीत समाप्त, सरकार ने शिकायतों के लिए जारी किया वेबसाइट और ईमेल