गढ़वा में मौलाना के साथ मिली लापता महिला, झाड़-फूंक के नाम पर फायदा उठाने का आरोप
गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में एक अधेड़ मौलाना और दूसरे समुदाय की विवाहित महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया है। ग्र ...और पढ़ें
-1778323500277_m.webp)
आरोपी मौलाना। फोटो जागरण
HighLights
मौलाना और विवाहिता बीरबल गांव में हिरासत में।
ग्रामीणों ने लव जिहाद का संदेह जताया।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। धुरकी थाने के बीरबल गांव में शुक्रवार को पुलिस ने एक अधेड़ मौलाना के साथ दूसरे समुदाय की विवाहित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बीरबल गांव में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ मौलाना के साथ दूसरे समुदाय की एक विवाहित महिला को संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरबल गांच निवासी कलाम अंसारी के घर एक मौलाना के साथ दूसरे समुदाय की एक विवाहित महिला के ठहरे होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।
ग्रामीणों ने की पूछताछ
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गईं। सूचना मिलने पर सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह मौके पर पहुंच मौलाना व महिला से पूछताछ किया।
इस दौरान मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी बताते हुए खुद को ओबरा के सोनभद्र जिले का निवासी बताया, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद महिला से पूछताछ की गई। महिला ने कहा कि मौलाना उसे झाड़-फूंक के नाम पर यहां लेकर आया है। महिला के साथ उसकी गोद में दो माह का बच्चा भी है। ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लगा और इसे लव जिहाद से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
इसके बाद मामले की सूचना धुरकी थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के निर्देश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों को थाना ले गई।
झाड़-फूंक के सिलसिले में था आना-जाना
पुलिस ने महिला के पति मुकेश दीक्षित से फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि मौलाना का उनके घर झाड़-फूंक के सिलसिले में आना-जाना था, लेकिन दो दिन पहले उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- रामगढ़ में पत्नी के इलाज के लिए घर में रखे थे 22 लाख रुपये, नौकरानी ने कर दिए साफ; FIR दर्ज
यह भी पढ़ें- रांची में नाबालिग से गैंगरेप: पकौड़ी खिलाने के बहाने जंगल के पास ले गए, एक मकान में बारी-बारी से किया दुष्कर्म