JAC 10th Result: नक्सली हिंसा से तबाह स्कूल बना सफलता की मिसाल, प्रीति ने किया पलामू जिले में टॉप
मनातू प्रखंड का पीएम श्री अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल, चक, जो कभी नक्सली हिंसा से प्रभावित था, अब शिक्षा का केंद्र बन गया है। ...और पढ़ें

नक्सली हिंसा से तबाह स्कूल बना सफलता की मिसाल, प्रीति कुमारी ने किया पलामू जिले में टॉप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
चंदन कुमार राय, तरहसी (पलामू)। कभी नक्सली हिंसा और विस्फोट की चपेट में आकर मलबे में तब्दील हुआ मनातू प्रखंड का पीएम श्री अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल, चक आज शिक्षा और सफलता की नई कहानी लिख रहा है।
जिस विद्यालय को कभी भय और दहशत फैलाकर शिक्षा की रोशनी बुझाने की कोशिश की गई थी, वही आज प्रतिभा और परिश्रम का केंद्र बन चुका है।
प्रीति को मिले 97.80 प्रतिशत अंक
इसी विद्यालय की छात्रा प्रीति कुमारी ने 489 अंक प्राप्त कर 97.80 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप कर न सिर्फ स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल है।
पिता चलाते हैं मेकअप की दुकान
रहड़िया चक निवासी प्रीति के पिता संजय मालाकार एक छोटी सी श्रृंगार दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद प्रीति ने अपनी मेहनत और लगन से कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया।
क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल?
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय शुक्ला ने बताया कि यहां घंटी-बाय-घंटी कक्षाएं संचालित की जाती हैं और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों के समर्पण और सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यहां के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कभी जिस स्कूल परिसर में सन्नाटा और भय का माहौल रहता था, आज वहीं बच्चों की हंसी, पढ़ाई और सफलता की गूंज सुनाई देती है। प्रीति कुमारी की यह उपलब्धि केवल एक छात्रा की सफलता नहीं, बल्कि उस बदलाव की प्रतीक है जिसमें शिक्षा ने भय पर विजय प्राप्त की है।
यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026: मैट्रिक रिजल्ट में चतरा सबसे फिसड्डी, झारखंड में अंतिम स्थान; 91.20% छात्र पास
यह भी पढ़ें- JAC 10th Result Out 2026: 2% बढ़ा पाकुड़ का मैट्रिक रिजल्ट, झारखंड में तीसरा स्थान
यह भी पढ़ें- JAC 10th Result OUT 2026: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, हजारीबाग और रांची के स्कूलों का दबदबा