Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायरमेंट 60 में पर आयुष्मान कार्ड 70 में? क्यों झारखंड हाई कोर्ट ने बुजुर्गों की इस मांग को ठुकराया

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 04:27 PM (IST)

    रांची हाई कोर्ट ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बुजुर्गों की आयु सीमा 70 से घटाकर 60 साल करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। ...और पढ़ें

    झारखंड हाई कोर्ट का 60 साल के बुजुर्गों को जन आरोग्य योजना का लाभ देने से इनकार। (तस्वीर: एआई जेनरेटेड)

    झारखंड हाई कोर्ट का 60 साल के बुजुर्गों को जन आरोग्य योजना का लाभ देने से इनकार। (तस्वीर: एआई जेनरेटेड)

    HighLights

    1. हाई कोर्ट ने जन आरोग्य योजना याचिका खारिज की।

    2. 60 साल के बुजुर्गों को लाभ देने से इनकार।

    3. कोर्ट ने इसे सरकार का नीतिगत फैसला बताया।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के शनिवार को हुए एक फैसले से बुजुर्गों में निराशा है। कोर्ट ने कहा- 'सरकार का नीतिगत फैसला, हम नहीं करेंगे दखल।'

    चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे को 70 से घटाकर 60 साल करने की मांग वाली जनहित याचिका को निष्पादित कर दिया।

    कोर्ट ने इसे सरकार का नीतिगत फैसला बताते हुए हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया। खंडपीठ ने कहा कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को पांच लाख का कवर देने का फैसला सरकार का नीतिगत निर्णय है।

    याचिका में कार्यान्वयन में भेदभाव का कोई आरोप नहीं है। कोर्ट ने प्रार्थी को नीति-निर्माताओं को आंकड़े और सामग्री के साथ संबंधित ज्ञापन देने की छूट प्रदान की।

    याचिका में मांग की गई थी कि 60 साल से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिले।

    क्योंकि रिटायरमेंट की उम्र 60 साल ही मानी जाती है और इस आयु वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। ऐसे में 60-70 साल के बुजुर्ग वंचित हो रहे हैं। अदालत ने जनहित याचिका को निष्पादित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- पेंशन भुगतान में लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, तीन अधिकारियों का वेतन रोका; प्रधान सचिव को नोटिस

    यह भी पढ़ें- सिर्फ छोटे प्यादे नहीं, बड़े तस्करों और किंगपिन पर कसें शिकंजा: ड्रग्स कारोबार पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त

    यह भी पढ़ें- झारखंड में सिलिंडर आपूर्ति की बदहाल स्थिति, महज 11% शिकायतों का निराकरण; रांची सर्वाधिक

    यह भी पढ़ें- झारखंड में 1.40 करोड़ लोगों की होगी सिकल सेल और थैलेसीमिया की जांच, घर-घर जाकर लेंगे सैंपल