Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Land Scam: जमीन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भू कारोबारी के घर मारा छापा, एक करोड़ रुपये और 100 कारतूस बरामद

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 02:25 PM (GMT+05:30)

    रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी का एक्शन जारी है। ईडी ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित कमलेश सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में जांच एजेंसी ने ...और पढ़ें

    जमीन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन। (सांकेतिक फोटो)
    जमीन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. जमीन हड़पने के मामले में रांची में ईडी की छापेमारी
    2. 1 करोड़ रुपये नकद और 100 गोलियां बरामद

    रांची, एजेंसी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ कथित जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही ईडी का एक्शन जारी है। ईडी ने शुक्रवार को जमीन कारोबार कमलेश सिंह के रांची के कांके रोड स्थित एस्ट्रो ग्रीन फ्लैट पर छापेमारी की। छापेमारी में ईडी ने एक करोड़ रुपये नकद के साथ 100 कारतूस बरामद किए हैं।

    सूत्रों के अनुसार, ईडी सेना की जमीन पर कब्जा मामले में लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन यह एक अलग भूखंड से संबंधित है।

    शेखर कुशवाहा ने उगले थे राज

    बता दें कि ईडी ने 12 जून को एक अन्य जमीन करोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। शेखर ने पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों के सामने स्वीकार किया था कि उसने रांची के ही एक अन्य जमीन कारोबारी कमलेश के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों की मदद से कांके रोड स्थित कई प्लॉट की खरीद-बिक्री की थी।

    ईडी ने कमलेश को भेजा था समन

    शेखर गुप्ता के कबूलनामे के बाद ईडी ने कमलेश सिंह को समन जारी किया था। हालांकि, समन मिलते के बाद भी कमलेश सिंह ईडी के सामने पेश हुए। इसके बाद ईडी ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है।

    दस्तावेजों से अहम जानकारी मिलने की उम्मीद

    छापेमारी में ईडी ने 100 करोड़ रुपये के साथ एक करोड़ रुपये और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। दस्तावेजों की जांच और छानबीन के बाद जांच एजेंसी को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: झारखंड टीम से भी बाहर हुए ईशान किशन! JSCA ने जारी की 40 खिलाड़ियों की लिस्ट; स्टार बल्लेबाज को नहीं मिली जगह

    धनबाद में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    'JMM बताए, सरकार ने कैसे बेची JPSC, JSSC की नौकरियां', Tejashwi Yadav का नाम लेकर क्यों बिफरी भाजपा?

    Utkarsh Finance Bank Loot: पटना के उत्कर्ष बैंक में दिनदहाड़े लूट, कर्मियों को बंधक बना 20 मिनट तक आतंक मचाते रहे लुटेरे