Ranchi Power Cut Today: आज रांची के कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी गुल, समय से निपटा लें अपना काम
रांची के कई इलाकों में आरडीएसएस योजना के तहत केबल स्ट्रिंगिंग और पोल लगाने जैसे रखरखाव कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभिन्न फीडरों से जु ...और पढ़ें

रांची के कई इलाकों में बिजली बाधित।
HighLights
रांची के कई इलाकों में बिजली बाधित।
नंगे तारों को कवर केबल में बदलने का काम होगा।
जागरण संवाददाता, रांची। आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत केबल स्ट्रिंगिंग, एलटी के नंगे तारों को कवर केबल में बदलने तथा पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण रांची शहर के विभिन्न फीडरों से जुड़े इलाकों में एक घंटे से लेकर छह घंटे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण तरीके से बंद रहेगी।
कई इलाकों में एक से छह घंटे बिजली बाधित
रांची पूर्वी विद्युत प्रमंडल के टाटीसिल्वे अवर प्रमंडल अंतर्गत सिदरौल पावर हाउस से संचालित प्लांडू फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान बारू टोला पुराना रामपुर, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने का क्षेत्र, ठाकुर टोली तथा रामपुर चौक के बाद के इलाके के तीन ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
विभाग के अनुसार, यहां एलटी के नंगे तारों को कवर केबल में बदला जाएगा तथा नए पोल लगाए जाएंगे। वहीं आरएमसीएच पावर सब स्टेशन के करम टोली फीडर से जुड़े रामेश्वर कालोनी, बीएन एनसीसी कैंपस और करम टोली क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां केबल स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाएगा।
इसी प्रकार आरएमसीएच पावर सब स्टेशन के मोराबादी फीडर से जुड़े दुर्गा पहाड़ और भरम टोली क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे का शटडाउन रहने वाला है। इस दौरान संबंधित डीटीआर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।
कोकर पावर सब स्टेशन के इलाकों में बिजली रहेगी बाधित
कोकर पावर सब स्टेशन के रानीबागान फीडर अंतर्गत स्वामी सहजानंद नगर क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यहां भी केबल स्ट्रिंगिंग का कार्य प्रस्तावित है। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लें। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।