Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची रेल मंडल का मेगा प्लान: 5 साल में चलेंगी 25 नई ट्रेनें, 15 स्टेशनों का कायाकल्प; DRM ने बताया कैसे बदलेगी तस्वीर

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 04:13 PM (GMT+05:30)

    रांची रेल मंडल अगले पांच वर्षों में ट्रेनों के परिचालन में 25% वृद्धि की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए स्टेशनों और बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा ह ...और पढ़ें

    रांची रेल मंडल के डीआरएम ने शेयर किया मास्टर प्लान: अगले 5 साल में 25% बढ़ेंगी ट्रेनें, स्टेशनों का होगा कायाकल्प।

    रांची रेल मंडल के डीआरएम ने शेयर किया मास्टर प्लान: अगले 5 साल में 25% बढ़ेंगी ट्रेनें, स्टेशनों का होगा कायाकल्प।

    HighLights

    1. रांची जोन से अगले 5 वर्षों में 25 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी।

    2. रांची स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

    3. अमृत भारत योजना के तहत 15 स्टेशन विकसित होंगे।

    जागरण संवाददाता, रांची। वर्तमान में रांची रेल मंडल अंतर्गत लगभग 100 ट्रेनों का परिचालन होता है। रांची रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से अगले पांच वर्षों में 25 अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन बढ़ेगा, इसके लिए हमने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

    आगामी दिनों यदि ट्रेनों के परिचालन का दबाव बढ़ेगा भी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रांची के आसपास पिस्का स्टेशन, बालश्रृंग स्टेशन, लोदमा स्टेशन और लोहरदगा स्टेशन को डेवलप किया जा रहा है ताकि वर्तमान और भविष्य में ट्रेनों के परिचालन को स्मूथ बनाया जा सके।

    रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जा रही है।ट्रैक संबंधी कार्य पूरे कर लिए गए हैं और प्लेटफार्म को डेवलप करना बाकी है। हमने रांची को बेहद करीब से देखा है और पिछले 25 वर्षों में रांची शहर का जितना फैलाव हुआ है उसी सापेक्ष में ट्रेनों की संख्या और यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

    इस लिहाज से हमें अगले पांच से दस वर्षों के अनुसार ही प्लान तैयार कर सरजमीं पर उतारना होगा, इस दिशा में रेल प्रशासन अपना काम कर रहा है। उक्त बातें दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जागरण विमर्श कार्यक्रम में शामिल रांची रेल मंडल के डीआरएम करूणानिधि सिंह ने कही।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत@1947 की तर्ज पर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। हमने रांची स्टेशन पर पीक आवर यानी त्योहारी मौसम और परीक्षा के दिनों में जब यात्रियों की संख्या 70 से 80 हजार तक पहुंच जाती है, उस अनुरूप संसाधन विकसित किए हैं।

    इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को एक छत के नीचे समाहित करने का प्लान न सिर्फ तैयार किया है बल्कि इसे सरजमीं पर उतारा भी है। स्टेशन के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से को डेवलप किया जा रहा है, विशेषकर पार्किंग स्थल और आरओबी का निर्माण किया जा रहा है।

    उत्तरी हिस्से में करीब 14 हजार स्क्वायर मीटर लंबा चौड़ा होल्डिंग एरिया डेवलप किया जाएगा, जिसे छह माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है। स्मार्ट सिटी से जोड़ने के लिए रेल ओवरब्रिज तैयार किया जाएगा जिसे एक से डेढ़ वर्ष में तैयार कर लिया जाएगा।

    अमृत भारत के तहत 15 स्टेशनों को किया जाएगा विकसित

    डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत के तहत रांची रेल मंडल अंतर्गत 15 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। अब तक 4 स्टेशनों को विकसित किया जा चुका है जबकि दो स्टेशनों पर विकास कार्य इसी माह पूरे कर लिए जाएंगे और वर्ष के अंत तक पांच और स्टेशनों को विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    जहां दिव्यांगों व आमजनों से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेल प्रशासन ने आपरेशन और सुरक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया है। रेल मंडल में 6 बैरक क्रियाशील हैं। वहीं, आपरेशन और सुरक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा रहा है।

    लाइनमैन व गैंगमैन की ट्रैकिंग के लिए जीपीएस की मदद ली जा रही है। वहीं, बेडरोल वर्क में भी बड़ी एजेंसी से कार्य लिया जा रहा है और एक माह के अंदर सर्विस क्वालिटी का अंतर दिखेगा।

    यह भी पढ़ें- झारखंड जगुआर में 'शिबू सोरेन' स्कूल और होटवार में पुलिस अस्पताल: CM हेमंत सोरेन का पुलिस परिवारों को तोहफा

    यह भी पढ़ें- रांची होकर मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई गाड़ियों का रूट बदला

    यह भी पढ़ें- रांची के हटिया यार्ड में वंदे भारत के लिए नई पिट लाइनें, बढ़ेगी क्षमता; अब झारखंड से खुलेंगी और भी नई ट्रेनें