यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Result 2024: झारखंड में लालू यादव टांय-टांय फिस्स! कैंडिडेट रही फेल, I.N.D.I.A के साथ भी हो गया खेला
लालू प्रसाद (Lalu Yadav ) का राजद झारखंड ( Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024) में गठबंधन में पिछलग्गू की भूमिका में है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha ...और पढ़ें

HighLights
- अपने जनाधार को भी साथी दलों में शिफ्ट कराने में असफल रहा राजद
- विधानसभा चुनाव में सीटों के लिए साथी दलों के सामने फैलाना पड़ सकता है हाथ
राज्य ब्यूरो, रांची। लालू ने 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के सामने 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी। उसे केवल पलामू सीट मिली। यहां से राजद ने ममता भुइयां को अपना प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें करारी शिकस्त मिली। इसके अलावा, जिन अन्य सीटों चतरा, कोडरमा और गोड्डा में उसकी दावेदारी थी, वहां भी गठबंधन की हार हुई।
पलामू सीट पर ममता भुइयां भाजपा प्रत्याशी बीडी राम से दो लाख 88 हजार 807 मतों के अंतर से हारी हैं। वहीं, कोडरमा में गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह भाजपा की अन्नपूर्णा देवी से तीन लाख 77 हजार 014 वोट के अंतर से हारे हैं।
चतरा में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी वहां से भाजपा के उम्मीदवार कालीचरण सिंह से दो लाख 20 हजार 959 वोट से हारे हैं, जबकि, गोड्डा में कांग्रेस के प्रदीप यादव को भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने एक लाख एक हजार 813 वोट से हराया है।
2019 के विधानसभा चुनाव में 7सीटों पर चुनाव लड़ा था राजद
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद को महागठबंधन में सात सीटें मिलीं थीं। इन सीटों में गोड्डा, देवघर, कोडरमा, छतरपुर, हुसैनाबाद, चतरा व विश्रामपुर सीट शामिल थीं। इनमें केवल चतरा सीट से सत्यानंद भोक्ता जीते थे। वे राज्य सरकार में मंत्री हैं।