Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति ने ससुराल पहुंचकर सरिया घोंपा

    Updated: Sat, 02 May 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

    साहिबगंज के उधवा में अवैध संबंध के शक में पति पार्थो घोष ने अपनी पत्नी राखी देवी की सरिया से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की।

    2. आरोपी पति पार्थो घोष गिरफ्तार, जुर्म कबूला, हथियार बरामद।

    3. साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र की घटना, जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज)। राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तर बेगमगंज पंचायत के गोबरगाड़ी गांव में 30 अप्रैल की रात राखी देवी की हत्या उसके पति पार्थो घोष ने अवैध संबंध के शक में सरिया से बने नुकीले हथियार से गोदकर कर दी। पुलिस ने आरोपित पार्थो घोष को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है।

    उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीरनुमा लोहे का सरिया भी बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में मृतका की मौसी विफला देवी के बयान पर केस दर्ज किया गया है तथा आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    शुक्रवार को राधानगर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पार्थो घोष को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध किसी और के साथ है। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

    दो साल पूर्व हुई थी शादी

    श्रीधर दियारा पंचायत के आठ सौ बीघा निवासी संजय मंडल की पुत्री राखी की शादी करीब दो साल पूर्व गोबड़ गाड़ी निवासी अजीत घोष के पुत्र पार्थो घोष से हुआ था। मृतका की मौसी विफला देवी के मुताबिक शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच का रिश्ता ठीक ठाक नहीं था।

    ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए वह ससुराल नहीं जा रही थी। उधर, पार्थो घोष को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। उसने अपनी पत्नी की हत्या के लिए साजिश रची।

    खबरें और भी

    बहुत चालाकी से उतर बेगमगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिवपति मंडल के घर गुरुवार को पंचायत के लिए बुलाया, लेकिन वह स्वयं वहां नहीं गया और अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखे रहा।

    राखी जब गोबरगाड़ी स्थित अपनी मौसी के घर गई, तो वहां पार्थो ने उस पर तीरनुमा लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल कर वहां से फरार हो गया। स्वजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मालदा ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    जांच में जुटी पुलिस 

    गुरुवार रात करीब दस बजे राधानगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। कुछ ही घंटों में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

    प्राथमिकी में पार्थो घोष के अलावा तीन अन्य लोगों को भी इस षड्यंत्र में शामिल बताया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दो माह के अंदर राधानगर थाना क्षेत्र की यह चौथी घटना है जहां पति पत्नी के अटूट संबंध को तार तार कर दिया गया है। चारों हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- गढ़वा में प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस कर रही समझाने का प्रयास

    यह भी पढ़ें- धनबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल के बच्चे को नोंचकर मार डाला