Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भूमिहीनों को नया फ्लैट; फ्री WiFi...', सरायकेला में BJP समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का 'संकल्प'

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 02:09 PM (IST)

    सरायकेला नगर पंचायत के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए क ...और पढ़ें

    सरायकेला नगर पंचायत। फोटो जागरण

    सरायकेला नगर पंचायत। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुुमित कुमार चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रदेश प्रवक्ता रमाकान्त महतो, संयोजक राजा सिंहदेव ने संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सोमवार को संकल्प पत्र जारी किया।

    पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुमित चौधरी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान कई तरह की समस्याएं से वे रुबरु हुए। इन समस्याओं को दूर करना उन्होंने अपनी प्राथमिकता में रखा है। चुनाव जीतने के सभी समस्याओं को वे क्षेत्र से दूर करेंगे।

    • उन्होंने बताया कि सभी मोहल्लों में रोड लाइट एवं नाली की सुविधा।
    • पूरे शहर में बिजली और पानी की समस्याओं का जल्द समाधान।
    • सीधे जन संवाद के माध्यम से समस्याओं का निष्पादन।
    • नदी घाटों व तालाबों के समीप महिलाओं के लिए चेजिंग रुम की व्यवस्था।
    • जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र घर तक पहुंचाने की व्यवस्था।
    • शहर के आवारा पशु से मुक्ति दिलाना।
    • आवासहीनों को पात्रता के अनुसार मकान दिलाने का प्रयास।
    • चौक चौराहों एवं स्कूलों के पास सीसीटीवी कैमरा लगवाना।
    • बीपीएल कन्या विवाह में फ्री पानी टैंकर की व्यवस्था।
    • बीपीएल कन्या विवाह के लिए सामुदायिक भवन 50 प्रतिशत अंशदान पर उपलब्ध कराना।
    • सार्वजनिक स्थल में मुफ्त वाईफाई की व्यवस्था।
    • प्रतियोगिता परीक्षा हेतु छात्रों के लिए समृद्ध पुस्तकालय एवं मुफ्त वाई-फाई की व्यवस्था करना।
    • होल्डिंग टैक्स समय पर भुगतान करने पर विशेष छूट की व्यवस्था।
    • मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मान देना।
    • भूमिहीन लोगों के लिए नए फ्लैट का नव निर्माण कराना।
    • नगर पंचायत अंतर्गत लाइब्रेरी और स्कूलों में उड़िया और जनजातीय भाषा की पुस्तक उपलब्ध कराना।
    • कला और संस्कृति के उत्थान के लिए कारगर कदमा उठाना।
    • मरीजों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराना।
    • नगर पंचायत की ओर से फ्री  शव वाहन और लकड़ी की व्यवस्था करना।
    • चैत्र पर्व यात्रा घट के लिए मांजना घाट में पक्का घाट एवं कार्तिक पूर्णिमा और छठ पर्व के लिए जगन्नाथ घाट।
    • कुदरसाई एवं मांजना घाट में पक्का घाट का निर्माण।

    जिलापरिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि लोग उन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। उनकी स्वच्छ छवि है। वे नई सोच नई उम्मीद के साथ रखते हैं।

    उन्होंने कहा कि सुमित चौधरी को विश्वास है कि उन्हें सबका साथ मिलेगा जिसके बाद वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, मीनाक्षी पटनायक सहित भाजपाई उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- धनबाद में दलित नाबालिग की मांग में मुस्लिम युवक ने भरा सिंदूर, ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Top News : रटने के बजाय समझने पर दें जोर, विशेषज्ञों ने साझा किए प्रभावी तैयारी के टिप्स

    खबरें और भी