Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 फरार वारंटी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:31 AM (GMT+05:30)

    सिमडेगा पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह गिरफ्तारी पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 12/2020 से स ...और पढ़ें

    वर्षों से फरार 8 वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

    वर्षों से फरार 8 वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

    HighLights

    1. सिमडेगा पुलिस ने 8 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया।

    2. पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 12/2020 से संबंधित मामला।

    संस जागरण, सिमडेगा। पाकरटांड़ थाना में गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर गठित टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लगातार छापेमारी और सत्यापन अभियान चलाकर कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार, यह मामला 16 अगस्त 2020 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 54 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विपिन टोप्पो, प्रशांत बेक उर्फ प्रसन्न बेक, नीलम तिर्की उर्फ लिलम तिर्की, सुकरा तुरी, गणेश मांझी उर्फ गणेश तुरी, आलोक तिर्की, संजू बा उर्फ संजय बा तथा इस्माइल बाड़ा शामिल हैं।

    सभी आरोपी पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं सत्यापन के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

    यह भी पढ़ें- बिना वकील के भी मिल सकता है न्याय, सिमडेगा में स्थायी लोक अदालत है आसान विकल्प

    यह भी पढ़ें- मां से पैसों के लिए की गाली-गलौज तो सहन नहीं कर पाया बेटा, सिमडेगा में बड़े भाई का कर दिया मर्डर

    यह भी पढ़ें- सिमडेगा में फुटबॉल मैच के बाद छात्राओं के 17 KM पैदल चलकर लौटने पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, उपायुक्त से मांगा जवाब

    खबरें और भी