Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची से चाईबासा जेल शिफ्ट हुई कैदी रिया सिन्हा के पास मिला मोबाइल, 4 टूटे सिम और चार्जर भी बरामद

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:04 AM (IST)

    चाईबासा मंडल कारा में स्थानांतरित की गई महिला कैदी रिया सिन्हा के पास से जेल प्रवेश के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड और चार्जर बरामद हुए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महिला कैदी रिया सिन्हा के पास से जेल में मोबाइल मिला।

    2. चाईबासा जेल में प्रवेश के दौरान तलाशी में बरामदगी।

    3. गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी पर सदर थाना में एफआईआर।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से चाईबासा मंडल कारा स्थानांतरित कर लाई गई महिला कैदी रिया सिन्हा के पास से जेल में प्रवेश के दौरान जांच में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर समेत अन्य सामान बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार को रिया सिन्हा को चाईबासा मंडल कारा लाए जाने के बाद महिला कक्ष में तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पैंट की जेब में ब्लेजर से ढंककर छिपाया गया मेटालिक रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, चार टूटे हुए सिम कार्ड, वीवो कंपनी का मोबाइल चार्जर, बोट कंपनी का चार्जिंग एडॉप्टर तथा लिखावट से भरी एक कॉपी बरामद की गई।

    इस मामले में सदर थाना प्रभारी हीरा लाल महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जेल प्रशासन के अनुसार, रिया सिन्हा के खिलाफ रंगदारी वसूली सहित कुल 14 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। वहीं, उसके पति सुजीत कुमार सिन्हा को पेशेवर अपराधी बताया गया है, जो एक संगठित गिरोह का संचालन करता है।

    एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि सुजीत सिन्हा और रिया सिन्हा पर जेल के भीतर से अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से रंगदारी, लूट, हत्या तथा आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधों का संचालन कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर पिछले कई वर्षों से जेल के अंदर रहकर संगठित अपराध के जरिए अवैध रूप से धन अर्जित करने के आरोप हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य सामग्री की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया जा रहा था तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

    यह भी पढ़ें- CID की कार्रवाई के बाद एक्शन मोड में अस्पताल प्रशासन, RIMS में अब सभी स्टूडेंट्स के दस्तावेज की होगी जांच

    यह भी पढ़ें- कभी 22 घोड़ों का अस्तबल था, आज कंप्यूटर से लैश; रांची के इस ऐतिहासिक स्कूल में पढ़ते थे सैनिकों के बच्चे