Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹30 लाख का फंड जुटाकर बना दीं 6 स्मार्ट क्लास, राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया चाईबासा की प्रिंसिपल का नाम

    By Ch Rao Edited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:29 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश के तीन शिक्षकों के नाम की अनुशंसा की है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के ...और पढ़ें

    पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता।

    पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता।

    HighLights

    1. प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने पूर्व छात्रों से ₹30 लाख का फंड जुटाया।

    2. इस राशि से विद्यालय में छह आधुनिक स्मार्ट क्लास बनाई गईं।

    3. झारखंड सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी के बीच यदि इच्छाशक्ति और नवाचार का समन्वय हो तो शिक्षा की तस्वीर बदली जा सकती है। इसका सशक्त उदाहरण पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता हैं।

    झारखंड सरकार ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए राज्य से जिन तीन सरकारी शिक्षकों के नाम की अनुशंसा की है, उनमें शिल्पा गुप्ता का नाम भी शामिल है। वर्ष 2021 के बाद यह दूसरा अवसर है, जब उनके नाम की अनुशंसा राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए की गई है।

    39 वर्षीय शिल्पा गुप्ता ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनाइ) से संपर्क स्थापित कर करीब 30 लाख रुपये का सहयोग जुटाया।

    Principal Shilpa Gupta 2

    छह स्मार्ट क्लास कीं तैयार

    इस राशि से विद्यालय में छह आधुनिक स्मार्ट क्लास तैयार की गईं। प्रत्येक कक्षा में अत्याधुनिक प्रोजेक्टर, एलसीडी स्क्रीन, डिजिटल शिक्षण सामग्री और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिल रहा है। शिक्षक भी डिजिटल माध्यम से विषयों को अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ा पा रहे हैं।

    क्या कहती हैं प्रिंसिपल शिल्पा

    शिल्पा गुप्ता का मानना है कि सरकारी विद्यालयों को समाज और पूर्व छात्रों के सहयोग से भी सशक्त बनाया जा सकता है। उनके प्रयासों से विद्यालय में स्मार्ट शिक्षण के साथ अनुशासन, नियमित उपस्थिति और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।

    विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर मार्गदर्शन और डिजिटल साक्षरता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

    Principal Shilpa Gupta 1

    2018 और 2019 में भी मिल चुके पुरस्कार

    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिल्पा गुप्ता को वर्ष 2018 और 2019 में जिलास्तरीय शिक्षक पुरस्कार तथा वर्ष 2019 में झारखंड सरकार का राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है।

    खबरें और भी

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए उनके नाम की अनुशंसा को पश्चिमी सिंहभूम के शिक्षा जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    स्थानीय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि उनकी नवाचारी पहल अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

    यह भी पढ़ें- माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा दोबारा कराने पर 18 को सुनवाई, हैकिंग के आरोप पर झारखंड HC में निर्णय

    यह भी पढ़ें- धनबाद में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बवाल, विधायक बोले- 3 करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    यह भी पढ़ें- झारखंड में टीचरों को बड़ी राहत, बायोमेट्रिक न होने पर OTP से दर्ज होगी उपस्थिति