Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साड़ी में दिखना चाहती हैं एकदम परफेक्ट और स्लिम, पेटीकोट खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

    Updated: Tue, 19 May 2026 04:32 PM (IST)

    साड़ी के साथ सही शेपवियर या पेटीकोट न पहनना आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। गलत शेपवियर के कारण आपका शरीर बेडौल नजर आता है। ...और पढ़ें

    साड़ी के साथ सही पेटीकोट/शेपवियर है जरूरी (AI Generated Image)

    साड़ी के साथ सही पेटीकोट/शेपवियर है जरूरी (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ी हर किसी पर बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन एक परउफेक्ट साड़ी लुक आपके शेपवियर या पेटीकोट पर निर्भर करता है। जी हां, आपकी साड़ी चाहे कितनी भी महंगी और खूबसूरत क्यों न हो, लेकिन अगर आपने सही पेटीकोट या शेपवियर नहीं पहना है, तो आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है। 

    इसलिए साड़ी पहनते समय सही शेपवियर या पेटीकोट पहनना जरूरी है। इन्हें चुनने में जरा-सी लापरवाही भी आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती है और आपको अनकंफर्टेबल महसूस करवा सकती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आम गलतियों के बारे में, जिनसे आपको शेपवियर या पेटीकोट चुनते समय हमेशा बचना चाहिए।

    गलत फैब्रिक चुनना

    पेटीकोट चुनते समय सबसे बड़ी गलती फैब्रिक यानी कपड़े को चुनने में होती है, जैसे- शिफॉन, जॉर्जेट या नेट जैसी हल्की और पारदर्शी साड़ियों के नीचे साधारण सूती का पेटीकोट पहनना। कॉटन का पेटीकोट फूला-फूला रहता है, जिससे हल्की साड़ियों का फॉल ठीक से नहीं आता और आप भारी दिखने लगती हैं। साथ ही, नेट की साड़ी के नीचे कॉटन पेटीकोट देखने में भी काफी अजीब लगता है।

    इसलिए शिफॉन, साटन या नेट की साड़ियों के साथ हमेशा साटन या साड़ी शेपवियर का ही इस्तेमाल करें। कॉटन पेटीकोट को केवल सूती, बनारसी या सिल्क की साड़ियों के लिए बचाकर रखें।

    Saree Shapewear 1

    (AI Generated Image)

    बहुत ढीला या टाइट पेटीकोट या शेपवियर पहनना

    पेटीकोट का घेर और शेपवियर की फिटिंग सही होना बेहद जरूरी है। कई बार महिलाएं जरूरत से ज्यादा घेरदार पेटीकोट पहन लेती हैं, तो वहीं कुछ लोग शेपवियर को बहुत ज्यादा टाइट खरीद लेती हैं। ज्यादा घेर वाले पेटीकोट में स्लिम फिट साड़ियां अपनी शेप खो देती हैं और आप मोटी नजर आने लगती हैं। 

    खबरें और भी

    वहीं, अगर साड़ी शेपवियर बहुत ज्यादा टाइट है, तो उसमें उठने-बैठने में दिक्कत होगी और त्वचा पर लाल निशान पड़ जाएंगे। इसलिए अगर आप मरमेड या स्लिम लुक चाहती हैं, तो सही साइज का साड़ी शेपवियर चुनें जो बॉडी को टोन करे। पारंपरिक लुक के लिए ए-लाइन कट वाला पेटीकोट ही चुनें, जिसमें ज्यादा घेर न हो।

    सही लंबाई पर ध्यान न देना

    पेटीकोट या शेपवियर की लंबाई का गलत होना आपके चलने-फिरने के अंदाज को प्रभावित करता है। अगर पेटीकोट बहुत लंबा है, तो वह साड़ी के नीचे से बाहर दिखाई देगा, जो बहुत अजीब लगता है। वहीं, अगर यह बहुत छोटा है, तो साड़ी नीचे से सिकुड़ी हुई दिखेगी और आपके पैर अजीब तरह से नजर आएंगे।

    इसलिए पेटीकोट या शेपवियर की लंबाई आपकी एंकल तक होनी चाहिए। इसे पहनने के बाद आपकी सैंडल या हील्स का सिर्फ थोड़ा सा हिस्सा ही दिखना चाहिए, न कि पेटीकोट।

    नाड़े को गलत जगह और गलत तरीके से बांधना

    पेटीकोट के नाड़े को बहुत ऊपर या बहुत नीचे बांधना, या फिर उसे बहुत ज्यादा कस देना एक आम गलती है। नाड़े को बहुत कसकर बांधने से कमर के पास लव हैंडल्स या पेट की चर्बी उभरकर बाहर आ जाती है, जिससे ब्लाउज और साड़ी के बीच का हिस्सा बेडौल दिखता है।

    पेटीकोट या शेपवियर को हमेशा अपनी नाभि के ठीक पास या थोड़ा सा नीचे बांधें। नाड़े की गांठ को हमेशा साइड में रखें, बिल्कुल बीच में नहीं, ताकि पेट के पास कोई उभार या पोटली जैसी न दिखे।